इटावा: पुलिस को देख भागा बदमाश, झाड़ियों की आड़ से चलाईं गोलियाँ… फिर सटी पुलिस की सटीक निशाना – पैर में गोली लगने के बाद धराया गया! तमंचा, कारतूस और चोरी की डीसीएम बरामद

करंट विज़न संवाददाता

इमरान खान

इटावा। अपराधियों के खिलाफ ज़ीरो टॉलरेंस की नीति पर काम कर रही इटावा पुलिस ने एक और साहसिक मुठभेड़ को अंजाम दिया है। एसएसपी बृजेश कुमार श्रीवास्तव के कड़े निर्देशों और एएसपी ग्रामीण श्रीशचंद्र के प्रभावी मार्गदर्शन में थाना बकेवर पुलिस ने फरार बदमाश को न केवल झाड़ियों में घेरा, बल्कि जवाबी फायरिंग कर उसे मुंहतोड़ जवाब देते हुए गिरफ्तार कर लिया।घटना की मूल कहानी: सरिया चोरी से शुरू हुआ सस्पेंस14 अगस्त 2026 की रात को अज्ञात चोरों ने बकेवर क्षेत्र में जीतपाल सिंह के निर्माणाधीन मकान से करीब 1.25 कुंतल लोहे का सरिया चोरी कर लिया। पीड़ित की तहरीर पर थाना बकेवर में मु0अ0सं0 239/2026 (धारा 303(2) बीएनएस) दर्ज कर जांच शुरू की गई।15 अगस्त को ही पुलिस ने इस मामले में संदीप उर्फ कल्लू, नईमुद्दीन उर्फ नईम और अशोक कुमार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था, लेकिन गैंग का एक और शातिर सदस्य अभी भी फरार था – जिसका पीछा पुलिस कर रही थी।कैसे हुई मुठभेड़? पढ़िए पूरा एक्शन प्लान

16 अगस्त 2026 को थाना बकेवर पुलिस लुधियानी-निवाडी कलां मार्ग पर लालाराम इंटर कॉलेज के तिराहे के पास वाहन/संदिग्धों की चेकिंग कर रही थी। तभी निवाडी कला की ओर से एक टाटा डीसीएम तेज रफ्तार में आती दिखी। पुलिस ने रुकने का इशारा किया, लेकिन चालक ने पुलिस टीम पर जानलेवा फायर झोंकना शुरू कर दिया और भागने लगा।पुलिस टीम ने तुरंत दूरभाष पर द्वितीय मोबाइल फोर्स बुलाकर दोनों ओर से घेराबंदी की। बदमाश ने खुद को घिरता देख डीसीएम को कच्चे रास्ते में उतारा और झाड़ियों की आड़ लेकर पुलिस पर फिर से फायरिंग शुरू कर दी।पुलिस टीम ने आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग की – एक गोली बदमाश के बायें पैर में लगी और वह घायल होकर झाड़ियों में गिर गया। पुलिस ने तुरंत उसे हिरासत में लेकर प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया।

पूछताछ और बरामदगी: शातिर का खुलासा

घायल अभियुक्त से पूछताछ करने पर उसकी पहचान सोनू पुत्र कन्हई सिंह (उम्र 27 वर्ष), निवासी पुरवा फकीरे, थाना सहायल, जनपद औरैया के रूप में हुई। उसके कब्जे से पुलिस ने चौंकाने वाला माल बरामद किया:

01 अवैध तमंचा (315 बोर)
02 जिंदा कारतूस (315 बोर)
02 खोखा कारतूस (315 बोर) – जो पुलिस पर पहले ही फायर कर चुका था
01 एंड्रॉइड मोबाइल फोन
01 टाटा डीसीएम (चोरी की घटना एवं फायरिंग में प्रयुक्त) – जिसे एमवी एक्ट की धारा 207 में सीज कर दिया गया।अब इस बदमाश के खिलाफ मु0अ0सं0 242/2026, धारा 109(1) बीएनएस एवं आर्म्स एक्ट 3/25/27 के तहत मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

पूरी पुलिस टीम को मिली बधाई

यह सटीक और बहादुरी भरी कार्रवाई थानाध्यक्ष विपिन मलिक के नेतृत्व में थाना बकेवर की पूरी टीम ने अंजाम दी। एडीजी कानपुर जोन और DIG कानपुर रेंज के निर्देशन व सीओ भरथना रामदवन मौर्य की निगरानी में यह ऑपरेशन सफल हुआ।

एसएसपी श्रीवास्तव ने टीम की सराहना करते हुए कहा कि अपराधी चाहे कितना भी शातिर हो, उसे कानून के दायरे में लाना ही पुलिस का प्राथमिक कर्तव्य है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *