विजेता छात्रों को सम्मानित करते फादर डॉ. फादर शिजू जॉर्ज व सौरभ दुबे
करंट विज़न संवाददाता
इटावा। सहोदय स्कूल कॉम्प्लेक्स के तत्वावधान में इटावा सहोदय अंतरविद्यालयीय शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन सेंट मेरीज़ इंटर कॉलेज में किया गया। सहोदय स्कूल कॉम्प्लेक्स से संबद्ध जनपद के 19 विद्यालयों ने प्रतियोगिता में उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता जूनियर एवं सीनियर वर्ग में आयोजित की गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. धर्मेंद्र शर्मा प्रधानाचार्य नारायण कॉलेज ऑफ साइंस एंड आर्ट्स एवं अध्यक्ष सहोदय स्कूल कॉम्प्लेक्स रहे। प्रतियोगिता में जूनियर वर्ग में प्रथम स्थान उज्ज्वल राजपूत, द्वितीय स्थान काव्या अग्रवाल, तृतीय स्थान सूर्यांश ने प्राप्त किया। सीनियर वर्ग में प्रथम स्थान युवराज वर्मा, द्वितीय स्थान शिवांशु, तृतीय स्थान आकर्ष ने प्राप्त किया।पुरस्कार वितरण के दौरान विजेता एवं प्रतिभागी विद्यार्थियों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए बधाई दी गई। प्रतियोगिता के पर्यवेक्षक सौरभ दुबे प्रधानाचार्य सेवन हिल्स स्कूल रहे जिनके पर्यवेक्षण में प्रतियोगिता सुचारु एवं निष्पक्ष रूप से संपन्न हुई। प्रतियोगिता के समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह में सौरभ दुबे प्रधानाचार्य सेवन हिल्स स्कूल, कैलाश यादव प्रधानाचार्य पान कुंवर इंटरनेशनल स्कूल, अभिषेक सक्सेना प्रधानाचार्य पुलिस मॉडर्न स्कूल, रॉय वर्गीज़ प्रधानाचार्य एस.आर. इंटरनेशनल स्कूल; डॉ. फादर शिजू जॉर्ज प्रधानाचार्य सेंट मेरीज़ इंटर कॉलेज उपस्थित रहे। उन्होंने विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार प्रदान किए तथा सभी विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया।
