इटावा। सहकार भारती के 48 वें स्थापना दिवस पर सिंचाई विभाग डाक बंगले में सहकार भारती के तत्वाधान में प्रभारी मंत्री धर्मवीर प्रजापति एवं संगठन के प्रदेश महामंत्री अरविन्द दुबे की उपस्थिति में प्रगतिशील किसान सम्मान समारोह संपन्न हुआ। कार्यक्रम में जैविक एवं प्रकृतिक खेती, मोटे अनाज एवं जैविक विधि से विशेष खेती कर रहे चिन्हित प्रगतिशील किसानों, किसान उद्पादक संगठनों एवं स्वयं सहायता समूहों को सम्मानित किया गया।कार्यक्रम में प्रदेश सरकार एवं इटावा प्रभारी मंत्री धर्मवीर प्रजापति, भाजपा जिला अध्यक्ष अन्नू गुप्ता, सहकार भारती के प्रदेश महामंत्री अरविन्द दुबे, विभाग संयोजक नीरज त्रिपाठी अथिति के रूप मे उपस्थित रहे। कार्यक्रम में अतिथियों की उपस्थिति में सहकार भारती के जिलाध्यक्ष दीप नारायण शुक्ला, संगठन प्रमुख श्याम पाठक, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य श्यामवीर कठेरिया, जिला उपाध्यक्ष अजय मिश्रा एवं जिला महामंत्री अभिषेक राजपूत, जिला मीडिया प्रभारी सुधीर मिश्रा द्वारा सहकारिता आंदोलन के प्रणेता स्रोत स्वर्गीय लक्ष्मण इनामदार के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारम्भ किया गया।
कार्यक्रम में विनय त्रिवेदी सीईओ चंबल वैली किसान उत्पादक संगठन, अरविन्द सिंह परिहार, विनीत चौहान, उत्कर्ष मिश्रा, चंदवीर चौहान, को संजीव कुमार सिंह, को मोटे अनाज उससे प्रोसेसिंग ब्रेड निर्माण, सुनीता पाल, रूप रानी, मुन्ना लाल, सुरेंद्र, बेबी शर्मा को प्रभारी मंत्री धर्मवीर प्रजापति की उपस्थिति में सहकार भारती संगठन की ओर से सम्मानित कर पुरस्कृत किया गया। प्रभारी मंत्री ने सभी प्रगतिशील किसानों की प्रस्तुती को सुना एवं आवश्यक सहयोग का आश्वाशन दिया। कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष संजीव पांडे, जिला संयोजक प्रमोद कश्यप, उपाध्यक्ष जीतू चौहान, पूजा श्रीवास्तव, सुरेंद्र सेंगर, महिला प्रमुख सुनीता पाल, एसएचजी प्रमुख रूपरानी, जिला सम्पर्क प्रमुख शैलेन्द्र वर्मा, आशीष शुक्ला, उत्कर्ष मिश्रा, रवि रावत, मनीष रावत आदित्य मिश्रा, प्रतीक शुक्ला, सचिन कठेरिया का विशेष योगदान रहा।
