इटावा। नगर पालिका की अध्यक्ष ज्योति गुप्ता के नेतृत्व में रेन बसेरों में सुविधाओं को और बेहतर बनाने के लिए सराहनीय कदम उठाए जा रहे हैं। सर्दियों के आगमन को देखते हुए रेन बसेरों में सफाई के साथ सभी व्यवस्थाओं का विशेष ध्यान रखा जा रहा है। रैन बसेरों में बिस्तरों की चादरें बदली गईं और धुली हुई रजाइयां व्यवस्थित रूप से रखी गईं। पूरे रेन बसेरे में साफ-सफाई का खास ख्याल रखा गया ताकि यहां आने वाले लोगों को स्वच्छ और आरामदायक माहौल मिल सके। रेन बसेरे में नियमित रूप से दिन में सफाई की जा रही है। बिस्तरों और अन्य सुविधाओं को बार-बार जांचा और व्यवस्थित किया जा रहा है। नगर पालिका प्रशासन ने यह सुनिश्चित किया है कि यहां रहने वाले लोग किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करें। नगर पालिका चेयरमैन ज्योति गुप्ता ने कहा हमारी प्राथमिकता जनता को बेहतरीन सुविधाएं उपलब्ध कराना है। रेन बसेरों में सफाई और आराम का विशेष ध्यान रखा जा रहा है ताकि कोई भी जरूरतमंद व्यक्ति सर्दियों में परेशान न हो। इस कदम से न केवल रेन बसेरों की व्यवस्थाओं में सुधार हो रहा है बल्कि यह इटावा नगर पालिका की जनता के प्रति प्रतिबद्धता को भी दर्शाता है। ज्योति गुप्ता की यह पहल स्थानीय लोगों और जरूरतमंदों के बीच सराहना का विषय बनी हुई है। नगर पालिका द्वारा रेन बसेरों में की जा रही यह पहल एक प्रेरणादायक कदम है, जो स्वच्छता और सेवा का आदर्श उदाहरण पेश कर रही है। इससे अन्य नग पालिकाओं को भी प्रेरणा मिलेगी कि जरूरतमंदों की सेवा में सुधार लाने के लिए कैसे कार्य किया जाए।
Related Posts
अंजू यादव बनी अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल की लाइनपार अध्यक्ष
- Cv-Editor
- February 22, 2026
- 0
करंट विजन संवाददाता इमरान खान इटावा। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल की बैठक युवा जिला प्रभारी उत्तम सिंह प्रजापति के आवास पर व्यापारी नेता जिला […]
गुरु गोविन्द सिंह ने देश व धर्म हित के लिए अपने परिवार की कुर्बानी दी – कमलावती
- Cv-Editor
- December 27, 2025
- 0
गुरूगोविन्द सिंह का प्रकाश पर्व धूमधाम से मनाया गया शावेज़ नक़वी – करंट विज़न इटावा। दुख निवारण गुरूद्वारा गुरुतेग बहादुर साहिब में सरवंशदानी गुरू गोविन्द […]
सपा कार्यालय पर जोशो खरोश से मना शिवपाल सिंह यादव का जन्मदिन
- Cv-Editor
- January 24, 2026
- 0
current vision शावेज़ नक़वी इटावा। समाजवादी पार्टी के महासचिव पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं विधायक जसवंतनगर शिवपाल सिंह यादव का 71 वां जन्मदिन पूर्व मंत्री रामसेवक […]
