इस शिविर का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में सामाजिक उत्तरदायित्व, सेवा भावना, नेतृत्व क्षमता और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना है
करंट विज़न संवाददाता
दिबियापुर।विवेकानन्द ग्रामोद्योग महाविद्यालय, दिबियापुर में शनिवार को राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) के सात दिवसीय शिविर का भव्य शुभारंभ प्राचार्य द्वारा फीता काटकर किया गया। इस शिविर का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में सामाजिक उत्तरदायित्व, सेवा भावना, नेतृत्व क्षमता और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।इस अवसर पर एन एस एस के स्वयंसेवको द्वारा एन एस एस गीत प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर इकरार अहमद ने कर्म की प्रधानता का उल्लेख करते हुए कहा कि कर्मयोग से ही सफलता का मार्ग प्रशस्त होगा। समाजशास्त्र विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ रीना आर्य ने शारीरिक ,मानसिक और सामाजिक गुणों के गतिशील संचालन को व्यक्तित्व विकास का आयाम बताते हुए इनके समन्वय की महत्ता पर प्रकाश डाला।डॉ यश कुमार द्वारा स्वयंसेवकों को प्रोत्साहित करते हुए सेवा के गुना को आत्मसात करने पर बल दिया। हिंदी विभाग के डॉ योगेश कुमार मिश्र ने स्वयंसेवको को संबोधित करते हुए सामुदायिक भावना के विकास की ओर ध्यान आकृष्ट किया। संस्कृत विभाग के डॉ श्रीनन्दन पाण्डेय ने अपने वक्तव्य में परोपकार को सेवा बताया। जंतु विज्ञान के शिक्षक डॉ राकेश तिवारी ने अपने उद्बोधन में एन एस एस का उद्देश्य व्यक्तित्व का विकास बताया। पूर्व स्वयंसेवक निखिल कुमार ने भी इस अवसर पर अपने अनुभवों को साझा किया। कार्यक्रम का संचालन एन एस एस कार्यक्रम अधिकारी डॉ हिमांशु कुमार के द्वारा तथा मेघा एवं कंचन द्वारा सरस्वती वंदना प्रस्तुत की गई। इस अवसर पर महाविद्यालय के डॉ शशिभूषण सिंह, डॉ विनोद कुमार एवं डॉ मृदुल पाण्डेय प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। इस शिविर में प्रान्सू राजपूत, सृष्टि कुमारी, साइना फातिमा, शिफा, अभिषेक, आयुष कुमार आदि स्वयंसेवक उपस्थित रहे।
