अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर मां मुक्तेश्वरी देवी सभागार में कार्यक्रम का आयोजन किया गया
करंट विज़न संवाददाता
कानपुर देहात ,महिला कल्याण विभाग लखनऊ द्वारा प्रदत्त निर्देशों एवं जिलाधिकारी के मार्गदर्शन तथा जिला प्रोबेशन अधिकारी के नेतृत्व में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आज दिनांक-08.03.2026 को मां मुक्तेश्वरी देवी सभागार में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बालिकाओं को मा0 मुख्यमंत्री जी का सजीव प्रसारण कार्यक्रम दिखाकर आरम्भ किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ नीरज रानी मा0 अध्यक्ष, जिला पंचायत महोदया जी की गरिमामयी उपस्थिति में दीप प्रज्जवलन तथा मां सरस्वती की प्रतिमा पर पुष्प माल्यार्पण कर किया गया। कार्यक्रम में विभाग द्वारा संचालित मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना सामान्य/कोविड योजनान्तर्गत कक्षा-10 एवं कक्षा-12 में 60 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाली बालिका लाभार्थियों ,बाल विवाह रोकथाम में अपेक्षित सहयोग हेतु बालिकाओं तथा उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर प्रशस्ति पत्र, पौधे एवं उपहार देकर सम्मानित किया गया। मा0 अध्यक्ष, जिला पंचायत नीरज रानी जी द्वारा अपने उद्बोधन में महिला ‘सशक्तिकरण’ से तात्पर्य किसी व्यक्ति की उस क्षमता से है, जिससे उस व्यक्ति में वह योग्यता आ जाती है, जिसमें वो अपने जीवन से जुड़े सभी महत्वपूर्ण निर्णय स्वयं ले सके, और खुद के बारे में उचित और अनुचित न्याय कर सके। महिला सशक्तिकरण में भी हम उसी क्षमता की बात कर रहे हैं, जहाँ महिलाएँ परिवार और समाज के सभी बंधनों से मुक्त होकर अपने निर्णयों की निर्माता खुद हों। जिलाधिकारी कपिल सिंह द्वारा अपने उद्बोधन में समाज में महिलाओं की स्थिति को सुधारने के लिए महिला सशक्तिकरण अत्यंत आवश्यक है। यह न केवल महिलाओं के लिए बल्कि पूरे समाज के विकास के लिए भी लाभकारी है। जब महिलायें शिक्षा प्राप्त करती हैं, रोजगार पाती हैं और निर्णय लेने की प्रक्रिया में शामिल होती हैं, तो परिवार और समाज दोनों में सकारात्मक बदलाव आते हैं। जिला प्रोबेशन अधिकारी रेनू यादव द्वारा बताया गया कि इसके साथ ही स्पोर्ट्स स्टेडियम माती में नीलिमा यादव अतिरिक्त मजिस्ट्रेट, शालिनी अतिरिक्त मजिस्ट्रेट मुख्यालय, सुरभी शर्मा उप जिलाधिकारी अकबरपुर, जिला प्रोबेशन अधिकारी, जिला क्रीडा अधिकारी एवं समस्त महिला कार्मिकों द्वारा केक काटकर बड़े उल्लास के साथ अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया एवं अपने विचारों से बालिकाओं का उत्साहवर्धन किया गया। समस्त महिला उपजिलाधिकारी, जिला क्रीडा अधिकारी, जिला प्रोबेशन अधिकारी, जिला युवा अधिकारी एवं समस्त महिला अधिकारी/महिला कार्मिकों द्वारा पैदल वॉक प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसके साथ ही अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस ‘‘यूपी का अभिमान-मातृशक्ति उदीयमान‘‘ एवं स्वच्छता पखवाड़ा के अवसर पर महिला सशक्तिकरण जागरूकता रैली निकाली गई। उक्त कार्यक्रम में मा0 अध्यक्ष, जिला पंचायतनीरज रानी जी, जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी विधान जायसवाल, अपर जिलाधिकारी प्रशासन अमित कुमार अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व दुष्यंत कुमार मौर्य, नीलिमा यादव अतिरिक्त मजिस्ट्रेट, शालिनी अतिरिक्त मजिस्ट्रेट मुख्यालय, सुरभी शर्मा उप जिलाधिकारी अकबरपुर, जिला प्रोबेशन अधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी, जिला क्रीडा अधिकारी, जिला युवा अधिकारी, जिला प्रोबेशन कार्यालय के समस्त कार्मिक आदि उपस्थित रहे।
