राष्ट्रवादी जनलोक पार्टी (सत्य) ने विश्वनाथ प्रताप सिंह को बनाया इटावा जिला अध्यक्ष

करंट विज़न संवाददाता

इमरान खान

इटावा। राष्ट्रवादी जनलोक पार्टी (सत्य) उत्तर प्रदेश ने संगठन को मजबूती देने की दिशा में महत्वपूर्ण नियुक्ति करते हुए विश्वनाथ प्रताप सिंह को इटावा जिले का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया है।

पार्टी की ओर से जारी नियुक्ति पत्र के अनुसार, विश्वनाथ प्रताप सिंह निवासी ग्राम प्रतापनेर, पोस्ट राजा का बाग, इटावा को यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। पार्टी नेतृत्व ने उम्मीद जताई है कि वे संगठन की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने तथा कार्यकर्ताओं को एकजुट कर संगठन को मजबूत करने के लिए सक्रिय भूमिका निभाएंगे।

नियुक्ति के बाद समर्थकों एवं शुभचिंतकों ने विश्वनाथ प्रताप सिंह को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए संगठन के प्रति निष्ठा और ईमानदारी से कार्य करने का भरोसा जताया।

पार्टी पदाधिकारियों ने उनके उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में इटावा जिले में संगठन को नई ऊर्जा और मजबूती मिलने की उम्मीद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *