प्रधानमंत्री मोदी जी पर टिप्पणी के विरोध में महिलाओं का विशाल धरना प्रदर्शन

करंट विजन संवाददाता

इमरान खान

इटावा में भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा के नेतृत्व में हमीरपुर से समाजवादी पार्टी के सांसद अरजेंद्र सिंह लोधी द्वारा देश के माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के खिलाफ की गई ओछी एवं अमर्यादित टिप्पणी के विरोध में विशाल विरोध एवं धरना प्रदर्शन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में मातृशक्ति एवं भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सहभागिता कर अपना विरोध दर्ज कराया।
इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष अन्नू गुप्ता एवं विधायक सरिता भदौरिया विशेष रूप से उपस्थित रहीं। कार्यक्रम में पार्टी के सभी वरिष्ठ पदाधिकारी, महिला मोर्चा की कार्यकर्ता एवं भाजपा कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर प्रधानमंत्री जी के सम्मान में अपनी आवाज बुलंद की।
वक्ताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी केवल भारतीय जनता पार्टी के नेता नहीं हैं, बल्कि देश के 150 करोड़ नागरिकों की भावनाओं, विश्वास और सम्मान के प्रतीक हैं। उनके नेतृत्व में भारत ने विश्व पटल पर नई पहचान स्थापित की है तथा गरीब, किसान, महिला, युवा एवं समाज के हर वर्ग के कल्याण के लिए अभूतपूर्व कार्य हुए हैं।
ऐसे लोकप्रिय एवं सम्मानित प्रधानमंत्री के खिलाफ अभद्र एवं अमर्यादित भाषा का प्रयोग करना पूरे देश का अपमान है। समाजवादी Party के सांसद द्वारा दिया गया यह बयान लोकतांत्रिक मूल्यों एवं राजनीतिक मर्यादाओं के विरुद्ध है, जिसकी भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा कड़े शब्दों में निंदा करता है।
धरना प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं एवं मातृशक्ति ने एक स्वर में कहा कि देश के प्रधानमंत्री एवं राष्ट्र के सम्मान के खिलाफ किसी भी प्रकार की अभद्र टिप्पणी को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। भाजपा महिला मोर्चा ने समाजवादी पार्टी से इस विषय पर सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की भी मांग की।
कार्यक्रम में उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रहित, संगठन की मजबूती एवं प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में देश को और अधिक सशक्त बनाने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *