श्री शंकर धर्मार्थ नेत्र चिकित्सालय में भाविप धर्मार्थ सेवा शाखा का होली मिलन समारोह

कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन के बाद वंदे मातरम् गीत के साथ हुआ

करंट विज़न संवाददाता

इटावा। भारत विकास परिषद धर्मार्थ सेवा शाखा इटावा द्वारा राहतपुरा स्थित श्री शंकर धर्मार्थ नेत्र चिकित्सालय सभागार में होली मिलन का कार्यक्रम बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया, जिसमें होली गीत, कविताओं के साथ इस फागुनी पर्व के महत्व पर चर्चा की गई। कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन के बाद वंदे मातरम् गीत के साथ हुआ। शाखा के वरिष्ठ सदस्य राजेंद्र कुमार दीक्षित ने सभी अतिथियों का परिचय देते हुए उनका स्वागत किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के वरिष्ठ प्रचारक एवं भारतीय किसान संघ जयपुर प्रांत के प्रांत संगठन मंत्री नीरज जी ने कहा कि सेवा, संपर्क, सहयोग, संस्कार और समर्पण के सूत्र लेकर भारत विकास परिषद देश और समाज की सेवा के लिए सतत समर्पित है, जो राष्ट्र प्रथम की भावना का जनजागरण कर लोगों को मातृ भूमि की वंदना के लिए प्रेरित कर रहा है। होली का पर्व भी हमें सामाजिक समरसता से जोड़ता है, जो भारत की विविधता में एकता की संस्कृति का अनूठा उदाहरण है। इस अवसर पर आशाराम मिश्रा, केके यादव, सीता मिश्रा, विमला तिवारी, राजीव दीक्षित, सुधीर मिश्र, देवेश शास्त्री, विनोद त्रिपाठी, समीक्षा चौधरी ने होली से जुड़े गीतों, कविताओं और भजनों को सुनाकर खूब रस वर्षा की। सभी ने एकदूसरे को गुलाल लगाकर तथा फूल बरसाकर परस्पर होली की शुभ कामनाएं दीं। कार्यक्रम का संचालन आचार्य महेश चंद्र तिवारी ने किया तथा संयोजक घनश्याम तिवारी ने सभी का आभार जताया। इस अवसर पर अखिल भारतीय किसान संघ की अध्यक्ष मंजू दीक्षित, अखिल भारतीय टोली के प्रचार प्रमुख राजीव दीक्षित, किसान संघ महानगर जयपुर के अध्यक्ष प्रहलाद चौधरी, विश्व मांग़ल्य सभा की महामंत्री प्रियंका, धर्मार्थ सेवा शाखा के अध्यक्ष हरिदत्त दीक्षित, सचिव महेश कुमार बाथम, कोषाध्यक्ष सीबी मिश्रा के अलावा एस एन दुबे, महेश चंद्र तिवारी अलकापुरी, वी के सिंह, डा. जेके तिवारी, रनवीर सिंह गौर, शैलेन्द्र सिंह राठौर एडवोकेट, अवधेश सविता, बीएन मिश्रा, राजेश मिश्रा, धीरज अग्निहोत्री, रमाकांत पाठक, जितेंद्र शुक्ला, डा. आशीष दीक्षित, डॉ. बिंदू सिंह, रीना राठौर, सुशीला तिवारी, उत्तरा दीक्षित, ममता तिवारी, प्रतिभा अवस्थी, रेनू तिवारी आदि उपस्थित रहे।  कार्यक्रम में मौजूद मुख्य अतिथि नीरज जी व अन्य।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *