इटावा। जायंट्स ग्रुप ऑफ़ इटावा सहेली द्वारा रीना राठौर के आवास पर कुष्ठ रोग पर लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से गोष्ठी का आयोजन किया गया। जायंट्स प्रार्थना के साथ गोष्ठी शुरू हुई कॉर्डिनेटर क्षमा दीक्षित ने कुष्ठ रोग क्यूं और कैसे हो जाता है इस पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया की रोग की शुरुआत लाल सफेद चक्कतो से होती है सास लेने में परेशानी और आंखों में भी परेशानी हो सकती है पर घबराना नहीं चाहिए अब इसका इलाज है और यह अब छुआछूत की बीमारी नहीं रही तुरंत जिला अस्पताल या कुष्ठ हॉस्पिटल में दिखाना चाहिए छिपाकर रोग को बढ़ावा न दें। मीनाक्षी सक्सेना ने कहा हमें लोगों को घर घर जाकर जागरूक करना चाहिए अपने आस पास के क्षेत्र, सोसायटी और मोहल्ले में लोगों को जागरूक करे जिससे समय से इलाज हो सके।इस अवसर पर कॉर्डिनेटर क्षमा दीक्षित अध्यक्ष विमल शर्मा, डीओए हेनु वर्मा, डीओएफ रीना राठौर, मीनाक्षी सक्सेना, संध्या अग्रवाल, उषा भदौरिया, सीमा, सपना, मंजू, अलका आदि उपस्थित रही।गोष्ठी में उपस्थित जायन्ट्स सहेलियां।
जायंट्स सहेली ने कुष्ठ रोग जागरूकता के लिए आयोजित की गोष्ठी
