फतेहपुर की पूर्व सांसद साध्वी निरंजन ज्योति बनीं राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग की अध्यक्ष

विकास और न्याय की उम्मीदों को मिलेगा नया आयाम

करंट विज़न संवाददाता

फतेहपुर। जिले की पूर्व सांसद एवं केंद्र सरकार की पूर्व मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति को भारत सरकार के राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग का अध्यक्ष बनाए जाने पर जनपद में खुशी की लहर दौड़ गई है। उनकी इस उपलब्धि पर जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों व आमजन ने हर्ष व्यक्त करते हुए शुभकामनाएं दी हैं।साध्वी निरंजन ज्योति अपने पूर्व कार्यकाल में जनहित, विकास कार्यों और गरीबों के अधिकारों के प्रति सजगता के लिए जानी जाती रही हैं। उनके नेतृत्व में क्षेत्र में कई विकास कार्यों को गति मिली और जरूरतमंदों को न्याय दिलाने की दिशा में प्रभावी पहल देखने को मिली।जिले के लोगों को पूर्ण विश्वास है कि उनके अनुभव, संघर्षशील व्यक्तित्व और जनसेवा के प्रति समर्पण से पिछड़ा वर्ग के सशक्तिकरण, सामाजिक न्याय और समान अवसर को नई मजबूती मिलेगी। उनका यह नया दायित्व न केवल फतेहपुर बल्कि पूरे देश के लिए गौरव का विषय माना जा रहा है।लोगों का कहना है कि साध्वी निरंजन ज्योति के नेतृत्व में आयोग विकास, न्याय और पारदर्शिता की दिशा में अहम कदम उठाएगा, जिससे समाज के कमजोर वर्गों को और अधिक सशक्त बनाया जा सकेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *