आईएएस बनने की राह हुई मजबूत, जिले में खुशी की लहर
करंट विज़न संवाददाता
फतेहपुर।जनपद के ग्राम मौजमाबाद की बेटी शांभवी तिवारी ने संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा परीक्षा में ऑल इंडिया 46वीं रैंक हासिल कर जिले और परिवार का नाम रोशन किया है। उनकी इस बड़ी सफलता से पूरे क्षेत्र में खुशी और गर्व का माहौल है तथा लोगों ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। शांभवी तिवारी, ग्राम मौजमाबाद निवासी सुशील कुमार तिवारी और निवेदिता तिवारी की पुत्री हैं। उनके माता-पिता वर्तमान में उत्तराखंड के शिक्षा विभाग में कार्यरत हैं। शांभवी स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के सेवानिवृत्त अधिकारी आर.आर. तिवारी की नातिन हैं। वहीं उनके नाना डॉ. राजेंद्र प्रसाद अवस्थी, फतेहपुर जनपद के महमदपुर गांव के निवासी थे और उन्होंने पंतनगर विश्वविद्यालय में प्रोफेसर पद से सेवानिवृत्ति प्राप्त की थी।शांभवी ने अपनी कड़ी मेहनत और लगन के दम पर यह उपलब्धि हासिल की है। इससे पहले सिविल सेवा परीक्षा 2024 में उन्होंने ऑल इंडिया 464वीं रैंक प्राप्त की थी, जिसके आधार पर उनका चयन भारतीय रेलवे सेवा में हुआ था। हालांकि उनका लक्ष्य इससे भी ऊंचा था। उन्होंने दोबारा परीक्षा दी और इस बार 46वीं रैंक हासिल कर आईएएस बनने की दिशा में मजबूत दावेदारी पेश की है।शांभवी की इस सफलता पर परिजनों, मित्रों और क्षेत्रवासियों में खुशी की लहर है। सभी ने उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
