सुमित द्विवेदी, बलराम सिंह सहित कई प्रत्याशी बने सदस्य
करंट विज़न संवाददाता
फतेहपुर।विजयीपुर विकासखंड में सहकारी समितियों के सदस्य पद के लिए चुनाव शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराया गया। चुनाव प्रक्रिया सुबह 10 बजे शुरू हुई, जिसमें कुरा और त्रिलोचनपुर समितियों के लिए मतदान कराया गया। पूरे चुनाव के दौरान प्रशासनिक अधिकारियों और पुलिस बल की मौजूदगी में मतदान शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। चुनाव अधिकारी लवलेश मिश्रा की देखरेख में कुल छह प्रत्याशी मैदान में थे। कुरा समिति से मोहन लोधी, बलराम सिंह, जयेंद्र सिंह और नयन सिंह ने चुनाव लड़ा, जबकि त्रिलोचनपुर समिति से संतोष मौर्या और सुमित द्विवेदी प्रत्याशी रहे।त्रिलोचनपुर समिति में कुल 207 मतदाताओं में से 149 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इसमें सुमित द्विवेदी को 77 मत प्राप्त हुए और वे 10 वोटों के अंतर से विजयी घोषित किए गए। वहीं सात मत अवैध पाए गए।कूरा समिति में कुल 547 मतदाताओं में से 412 मत पड़े। यहां बलराम सिंह ने 114 मतों के अंतर से जीत दर्ज की, जबकि जयेंद्र सिंह भी विजयी घोषित किए गए। चुनाव के दौरान खागा सीओ दुर्गेशदीप, तहसीलदार, विजयीपुर चौकी प्रभारी पंकज सिंह, रजनी शर्मा सहित कई प्रशासनिक अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे, जिन्होंने पूरी चुनाव प्रक्रिया पर नजर बनाए रखी।
