डॉ. विवेक यादव को मिलेगा “भारत गौरव अवार्ड 2026” 📍 विक्टोरियन पार्लियामेंट, मेलबर्न (ऑस्ट्रेलिया) में होंगे सम्मानित 🇦🇺

करंट विज़न संवाददाता

इमरान खान

इटावा की धरती से निकलकर शिक्षा और खेल के क्षेत्र में देश का नाम रोशन करने वाले डॉ. विवेक यादव को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एक और बड़ी उपलब्धि मिलने जा रही है।
संस्कृति युवा संस्थान द्वारा दिए जाने वाले प्रतिष्ठित “भारत गौरव अवार्ड 2026” से उन्हें 10 जून 2026 को ऑस्ट्रेलिया की विक्टोरियन पार्लियामेंट, मेलबर्न में सम्मानित किया जाएगा।
शिक्षा के क्षेत्र में क्रांतिकारी योगदान
सर मदनलाल ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के चेयरमैन के रूप में डॉ. यादव ने हजारों ग्रामीण एवं अर्ध-शहरी छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा से जोड़कर नई दिशा दी है।
आज 10,000+ विद्यार्थी उनके संस्थानों में आधुनिक शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं।
खेल जगत में भी चमकाया भारत का नाम
2002 इंडोर क्रिकेट वर्ल्ड कप (न्यूजीलैंड) में भारतीय टीम के कप्तान
2004 और 2006 वर्ल्ड कप में उप-कप्तान के रूप में भारत का प्रतिनिधित्व
पहले भी मिल चुके हैं अंतरराष्ट्रीय सम्मान
ब्रिटिश पार्लियामेंट, लंदन (2019)
मॉरीशस सरकार द्वारा सम्मान (2024)
अब ऑस्ट्रेलिया में मिलेगा “भारत गौरव अवार्ड 2026”
इटावा के लिए यह गर्व और प्रेरणा का क्षण है।
ऐसे शिक्षाविद और खिलाड़ी को दिल से बधाई एवं शुभकामनाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *