तूफान से गिरे पेड़ों की चपेट में आकर दर्जनों वाहन क्षतिग्रस्त

करंट विज़न संवाददाता

इमरान खान

इटावा: दोपहर बाद जनपद में आए भीषण तूफान ने मचाई तबाही
सैकड़ों पेड़ जड़ समेत उखड़े

तूफान से गिरे पेड़ों की चपेट में आकर दर्जनों वाहन क्षतिग्रस्त

विद्युत वितरण खंड इटावा के अधिशासी अभियंता हनुमान प्रसाद ने बताया कि नगर क्षेत्र में ही लगभग 50 से ज्यादा बिजली के पोल गिर हुए है

सबसे ज्यादा नुकसान गुरु तेग बहादुर बिजली घर, मैनपुरी फाटक बिजली घर, इंजीनियरिंग कॉलेज बिजली घर और रामलीला बिजली घर पर हुआ है

फिलहाल सभी बिजली घरों की आपूर्ति बंद है, उन्होंने बताया कि पेट्रोलिंग की जा रही है रात 10:30 बजे तक आपूर्ति सुचारू करने का प्रयास किया जा रहा है

प्रशासनिक अधिकारी जनपद में तूफान से हुए नुकसान का आंकलन करने में जुटे हुए है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *