संपूर्ण समाधान दिवस: डीएम और एसपी ने सुनी जनता की समस्याएं

शिकायतों के त्वरित व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए सख्त निर्देश

करंट विज़न संवाददाता

फतेहपुर।संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर तहसील बिंदकी में जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने आमजन की समस्याओं को गंभीरता से सुना। इस दौरान दूर-दराज से पहुंचे फरियादियों ने अपनी-अपनी शिकायतें अधिकारियों के समक्ष रखीं, जिन्हें संबंधित विभागों को निस्तारण के लिए भेजा गया।जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्राप्त सभी शिकायतों का समयबद्ध, पारदर्शी और गुणवत्तापूर्णनिस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि जनसमस्याओं के समाधान में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। संपूर्ण समाधान दिवस में राजस्व, पुलिस, विकास, नगर निकाय और अन्य विभागों से जुड़ी शिकायतें सामने आईं। कई मामलों में अधिकारियों ने मौके पर ही संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए शीघ्र कार्रवाई करने के निर्देश दिए।प्रशासन ने कहा कि संपूर्ण समाधान दिवस का उद्देश्य आम जनता की समस्याओं को सीधे सुनकर उनका त्वरित समाधान करना है, ताकि लोगों को अनावश्यक भटकना न पड़े और शासन की योजनाओं का लाभ समय पर मिल सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *