रमजान में AIMIM संगठन को मिली मजबूती, मोहम्मद शाहनवाज बने महानगर सचिव

प्रयागराज में दर्जनों लोगों ने थामा पार्टी का दामन

करंट विज़न संवाददाता

प्रयागराज।रमजान के पवित्र महीने में ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) ने संगठन विस्तार करते हुए मोहम्मद शाहनवाज शैखु को महानगर सचिव की जिम्मेदारी सौंपी है। इस अवसर पर प्रयागराज के गढ़ी सराय स्थित आवास पर आयोजित कार्यक्रम में महानगर अध्यक्ष अफसर महमूद के नेतृत्व में दर्जनों लोगों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।कार्यक्रम के दौरान नव-नामांकित सदस्यों ने पार्टी की नीतियों और विचारधारा से प्रभावित होकर संगठन को मजबूत करने का संकल्प लिया। पार्टी पदाधिकारियों ने सभी नए साथियों का फूल-माला पहनाकर स्वागत किया और कहा कि AIMIM लगातार समाज के हर वर्ग के लोगों को साथ लेकर संगठन को मजबूत कर रही है।इस मौके पर महानगर संगठन मंत्री सैय्यद इरशाद आलम, रेयाजुल हक चौधरी, जुबैर अहमद, ऐजाज अहमद नकवी, मोहम्मद जैद, हाशिम अली, फरहत सिद्दीकी, मास्टर इफ्तिखार अहमद, हसीन अहमद राईन, हाशिम राईन, मोहम्मद चांद, ज़ीशान सिद्दीकी एडवोकेट, मोहम्मद तौफीक, अतीक अहमद सहित कई लोग मौजूद रहे।कार्यक्रम के अंत में पदाधिकारियों ने कहा कि पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाकर संगठन को और मजबूत किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *