डीएम ने धान की फसल की क्रॉप कटिंग का निरीक्षण कर लिया जायजा

निरीक्षण करते जिलाधिकारी शुभ्रांत कुमार शुक्ल

करंट विज़न संवाददाता

इटावा। जिलाधिकारी शुभ्रांत कुमार शुक्ल ने विकासखंड बसरेहर की ग्राम पंचायत नावली में धान की फसल की क्रॉप कटिंग का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार धान की फसल की कटाई कराकर फसल की उत्पादकता का आकलन किए जाने की प्रक्रिया का जायजा लिया। उन्होंने कहा क्रॉप कटिंग के माध्यम से फसल की वास्तविक उपज का आकलन किया जाता है, जिसके आधार पर जनपद में धान की उत्पादकता एवं फसल उत्पादन से संबंधित आंकड़े तैयार किए जाते हैं। यह प्रक्रिया कृषि उत्पादन का सही आकलन करने तथा फसल बीमा योजना के अंतर्गत क्षतिपूर्ति निर्धारण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि क्रॉप कटिंग की प्रक्रिया निर्धारित मानकों के अनुरूप, पारदर्शिता एवं निष्पक्षता के साथ संपन्न कराई जाए, ताकि फसल उत्पादन के वास्तविक आंकड़े प्राप्त हो सकें।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *