डालसा ने विधिक सेवाओं के बारे में जागरूकता शिविर लगाया

 शिविर में उपस्थित अधिकार मित्र व बच्चे

करंट विज़न संवाददाता

इटावा। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (डालसा) इटावा के अध्यक्ष रजत सिंह जैन एवं पूर्णकालिक सचिव आरती द्विवेदी के निर्देश पर सती मोहल्ला स्थित प्राथमिक विद्यालय में बाल संरक्षण एवं बच्चों के अनुकूल विधिक सेवाएं विषय पर शिविर लगाकर उपस्थित बच्चों एवं विद्यालय स्टाफ को जागरूक किया गया। इस अवसर पर जनपद के सामाजिक कार्यकर्ता गणेश ज्ञानार्थी, अधिकार मित्र संतोष कुमार त्रिवेदी एवं अधिकार मित्र डॉ ज्योति वर्मा द्वारा सरकार और न्याय विभाग द्वारा बच्चों के हितों एवं उनके अनुकूल सुनिश्चित की गईं विधिक सेवाओं तथा योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी गई। शिविर का संचालन अधिकार मित्र सुधीर मिश्र ने किया। विद्यालय की प्रधानाध्यापक श्रीमती अंजू मित्तल ने जागरूकता शिविर लगाने के लिए डालसा के प्रति आभार जताया। शिविर में 12 दिसंबर को लगने वाली लोक अदालत तथा नालसा के हेल्प लाइन नंबर – 15100 से भी सभी को अवगत कराया गया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *