व्यापार मंडल ने ध्वस्तीकरण के नोटिसों के विरोध में सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपा

 सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन देते सर्वेश चौहान, आलोक दीक्षित व अन्य

करंट विज़न संवाददाता

इटावा। उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल उत्तर प्रदेश पंजीकृत, जनपद इटावा के नेतृत्व में बड़ी संख्या में व्यापारियों ने प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर सिटी मजिस्ट्रेट राजेन्द्र बहादुर को मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौपा।
व्यापारियों का कहना है कि विकास प्राधिकरण एवं आवास विकास परिषद के द्वारा डेवलप की गई कॉलोनीयो में पर्याप्त बजारों की व्यवस्था नहीं की गई थी व्यापारियों ने अपने स्तर पर बाजार डेवलप कर समाज में अपना योगदान देकर कमर्शियल बिजली का बिल कमर्शियल हाउस टैक्स जीएसटी इनकम टैक्स वह अन्य करों के माध्यम से देश की तरक्की में अपना योगदान दिया है परंतु व्यापारियों के योगदान को अनदेखा कर पुराने शहर के बिल्ड अप एरिया व आवासीय कॉलोनी में व नए विकसित कॉलोनी में आवासीय में कमर्शियल का इस्तेमाल को अवैध निर्माण बता कर नोटिस वह ध्वस्तीरण करने की कार्रवाई पूरे प्रदेश में की जा रही है। उच्चतम न्यायालय में आवास विकास के अधिकारियों द्वारा सही तरीके से तथ्य को प्रस्तुत नहीं किया गया तथा उच्चतम न्यायालय के आदेश की आड़ में सीलिंग व ध्वस्तीकरण के नोटिस जारी किए जा रहे हैं।व्यापार मंडल के पदाधिकारियो ने मुख्य मंत्री से मांग की कि व्यापारियों को अपने आवास में दुकान खोलकर व्यापार करने की अनुमति देने का कानून बनाया जाए। विकसित हो चुके बाजारो व कॉलोनीयो को नियमित करने की कार्रवाई कानून बनाकर की जाए। जिन बाजारो व दुकानों का ध्वस्तीकरण किया गया है ऐसे सभी पीड़ित व्यक्तियों के पुनर्वास की व्यवस्था के लिए कानून बनाया जाये। कोई भी अवैध निर्माण अधिकारियों व कर्मचारियों की मिली भगत के बिना नहीं हो सकता है इसलिए अवैध निर्माण के लिए भवन स्वामी के स्थान पर अधिकारियों व कर्मचारियों की जिम्मेदारी तय कर दंडित किया जाए। ज्ञापन देने वालों मे व्यापार मंडल के प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष सर्वेश सिंह चौहान, जिला अध्यक्ष आलोक दीक्षित, जिला उपाध्यक्ष अशोक जाटव, हाजी हन्नान मंसूरी, लाइन पार शहर अध्यक्ष सुनील कुमार कुशवाहा, युवा जिलाध्यक्ष रियाज अहमद, युवा शहर अध्यक्ष रहमान, उद्योग मंच के जिला अध्यक्ष राहुल दीक्षित, जिला सचिव आफताब खान, युवा जिला उपाध्यक्ष धर्मेन्द्र यादव, शहर उपाध्यक्ष हफीज खान आदि पदाधिकारी मौजूद रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *