जायन्ट्स वेलफेयर फाउंडेशन यूनिट कॉन्फ्रेंस का हुआ आयोजन

 कार्यक्रम में उपस्थित जायन्ट्स ग्रुप के सदस्य

करंट विज़न संवाददाता

इटावा। जायन्ट्स वेलफेयर फाउंडेशन फेडरेशन-5, यूनिट-2 की यूनिट कॉन्फ्रेंस का आयोजन यूनिट निदेशक प्रेरणा जैन के नेतृत्व में सफलतापूर्वक किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि सेंट्रल कमेटी मेंबर डॉ. शिवराज सिंह यादव, विशिष्ट अतिथि स्पेशल कमेटी मेंबर ऊषा यादव और पूर्व स्पेशल कमेटी सदस्य प्रो. आरके अग्रवाल ने दीप प्रज्वलन कर किया। इस मौके पर फेडरेशन कोऑर्डिनेटर्स आशा अवस्थी, स्मिता यादव, क्षमा दीक्षित, यूनिट-1 निदेशक नीतू पुरवार और फेडरेशन ऑफिसर संगीता अग्रवाल मौजूद रहीं। अतिथियों का मैत्री ग्रुप की अध्यक्ष सारिका अग्रवाल ने तिलक वंदन और सदस्यों ने पटका पहनाकर स्वागत किया। कॉन्फ्रेंस में यूनिट-2 के जायन्ट्स ग्रुप ऑफ इटावा मैत्री, जायन्ट्स ग्रुप ऑफ इटावा सहेली, जायन्ट्स ग्रुप ऑफ इटावा और नव निर्मित जायन्ट्स ग्रुप ऑफ सृजन की सहभागिता रही। यूनिट निदेशक प्रेरणा जैन ने वर्ष भर किए गए कार्यों की सराहना की और समाज सेवा में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने के लिए प्रोत्साहित किया। कार्यक्रम में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले ग्रुप, प्रोजेक्ट्स और सदस्यों को सम्मानित किया गया। अंत में सभी अतिथियों को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *