इटावा में विशाल निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन, सैकड़ों लोगों ने उठाया लाभ

करंट विज़न संवाददाता

इमरान खान

इटावा। श्री राठौर सेवा संस्थान के तत्वावधान में एवं उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय, सैफई के कुलपति प्रो. (डॉ.) अजय सिंह के विशेष सहयोग से नगर पालिका परिषद, इटावा में विशाल निःशुल्क सम्पूर्ण स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ नगर पालिका परिषद इटावा की चेयरमैन श्रीमती ज्योति संटू गुप्ता ने फीता काटकर किया।

सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक आयोजित शिविर में सैकड़ों लोगों ने पहुंचकर निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया। उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय, सैफई के विशेषज्ञ चिकित्सकों ने विभिन्न रोगों से ग्रसित मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें उचित चिकित्सकीय परामर्श प्रदान किया।

शिविर में सामान्य चिकित्सा, स्त्री एवं प्रसूति रोग, नेत्र रोग, कान-नाक-गला, दंत चिकित्सा, सर्जरी एवं श्वसन चिकित्सा सहित विभिन्न विभागों के विशेषज्ञ चिकित्सकों ने अपनी सेवाएं दीं।

निःशुल्क जांच एवं दवाओं की व्यवस्था

शिविर में ‘पैथोलॉजी ऑन व्हील्स’ के माध्यम से हीमोग्लोबिन, ब्लड ग्रुप, ब्लड प्रेशर, वजन, टाइफाइड, डेंगू, मलेरिया, HIV, HCV एवं HBsAg सहित विभिन्न जांचों की सुविधा उपलब्ध कराई गई। चिकित्सकीय परामर्श के उपरांत मरीजों को आवश्यक दवाइयां भी निःशुल्क वितरित की गईं।

संस्थान के पदाधिकारियों का रहा सराहनीय योगदान

शिविर को सफल बनाने में श्री राठौर सेवा संस्थान के संस्थापक एवं अध्यक्ष डॉ. संतोष राठौर, उपाध्यक्ष प्रो. हिमांशु कुमार, महामंत्री विपिन कुमार एडवोकेट, मंत्री बबलू राठौर, कोषाध्यक्ष दिनेश राठौर JCB, संरक्षक मुन्नीलाल राठौर, संगठन मंत्री अतुल कुमार LIC, मीडिया प्रभारी पंकज राठौर तथा सहयोगी सदस्य रवि कुमार एवं जितेंद्र सिंह सहित अन्य सदस्यों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

इस अवसर पर संस्थान के संस्थापक एवं अध्यक्ष डॉ. संतोष राठौर ने कहा कि संस्थान भविष्य में भी जनहित को ध्यान में रखते हुए ऐसे निःशुल्क स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन करता रहेगा, ताकि जरूरतमंद लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकें।

शिविर के माध्यम से संस्थान ने जनसेवा, सामाजिक उत्तरदायित्व और स्वस्थ समाज के निर्माण की दिशा में एक सराहनीय पहल की।

जनसेवा का संकल्प, स्वस्थ समाज की ओर एक कदम।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *