सीओ आयुषी सिंह ने लिया सुरक्षा व्यवस्था का जायजा

सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेतीं सीओ आयुषी सिंह

करंट विज़न संवाददाता

इटावा। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव के निर्देशन में जनपद में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा आमजन में सुरक्षा की भावना सुदृढ़ करने के उद्देश्य से क्षेत्राधिकारी जसवंतनगर आयुषी सिंह ने रामलीला मैदान का भ्रमण कर आसपास के क्षेत्रों में पैदल गश्त किया। सीओ ने रामलीला मैदान एवं उसके आसपास के क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते हुए संबंधित पुलिस कर्मियों को सतर्कता के साथ ड्यूटी करने तथा भीड़भाड़ वाले स्थानों पर विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिए गए। साथ ही, किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर सतर्क दृष्टि रखने, आमजन से संवाद बनाए रखने तथा किसी भी अप्रिय स्थिति की सूचना मिलने पर तत्काल आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया। उन्होंने पैदल गश्त के माध्यम से क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते हुए आमजन को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने तथा शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस की सक्रियता सुनिश्चित की। इस दौरान थानाध्यक्ष जसवंतनगर कमल भाटी सहित अन्य अधिकारीव कर्मचारी उपस्थित रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *