पुलिस ने लगाया सेवा संकल्प अभियान के तहत जागरूकता स्टॉल

आमजन को जागरूक करती पुलिस

करंट विज़न संवाददाता

इटावा। एसएसपी बृजेश कुमार श्रीवास्तव के निर्देशन में जनपद में आमजन को पुलिस की सेवाओं, जनकल्याणकारी योजनाओं एवं विभिन्न हेल्पलाइन के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से सेवा संकल्प अभियान चलाया गया। थाना भरथना पुलिस, प्रशासनिक टीम, स्वास्थ्य विभाग एवं अन्य विभागों के साथ ग्राम कुंवरा में स्टॉल लगाकर ग्रामीणों को संचालित विभिन्न सेवाओं एवं हेल्पलाइन के संबंध में जानकारी दी गई तथा उनकी समस्याओं को सुनकर आवश्यक जानकारी एवं सहायता प्रदान की गई। पुलिस टीम द्वारा उपस्थित ग्रामीणों को पुलिस आपातकालीन सेवा 112, स्वास्थ्य सेवा 102 एवं 108, वूमेन पावर लाइन 1090, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, 2 एफ औथेन्टिकेशन, वीमेन हेल्पलाइन 181, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 एवं साइबर अपराध हेल्पलाइन 1930 के संबंध में जागरूक किया गया। इस दौरान आमजन को किसी भी प्रकार की समस्या होने पर पुलिस से तत्काल संपर्क करने तथा साइबर अपराध की स्थिति में शीघ्र 1930 पर सूचना देने हेतु जागरूक किया गया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *