एनएचएम संविदा कर्मचारियों का कार्य बहिष्कार शुरू

 हड़ताल पर बैठे एनएचएम संविदा कर्मचारी

करंट विज़न संवाददाता

इटावा। उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) संविदा कर्मचारी संघ इटावा ने 10 अक्टूबर तक तीन दिवसीय कार्य बहिष्कार की घोषणा की। संविदा कर्मचारियों का हल्लाबोल के साथ कार्य बहिष्कार शुरू कर दिया
मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय प्रांगण में एनएचएम संविदा कर्मचारियों का आज धरना प्रदर्शन शुरू हो गया। एनएचएम संविदा कर्मचारियों द्वारा समान कार्य, समान वेतन’ और संविदा कर्मचारियों का ‘नियमितीकरण’ (पक्का करने) जैसी मुख्य मांगों को लेकर विरोध जताया जा रहा है। संविदा नहीं, अधिकार चाहिए” और “हमारी मांगें वाजिब हैं, हम न्याय लेकर रहेंगे” जैसे नारों के साथ भारी संख्या में कर्मचारी सीएमओ कार्यालय पर एकत्र हुए। इस 3 दिवसीय विरोध प्रदर्शन का आयोजन एनएचएम कर्मचारी संघ (सम्बद्ध – भारतीय मजदूर संघ), इटावा के बैनर तले किया जा रहा है। एनएचएम संविदा कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि यदि मांगे नहीं मानी गई तो 12 अक्टूबर से अनिश्चित कालीन हड़ताल पर चले जायेंगे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *