कार्यक्रम में उपस्थित मुख्य अतिथि, आयोजक व छात्र छात्राएं
करंट विज़न संवाददाता
इटावा। कर्म क्षेत्र महाविद्यालय में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण और महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के संयुक्त तत्वावधान में विधिक जागरूकता शिविर, स्वच्छता कार्यक्रम एवं रैली का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि आरती द्विवेदी सिविल जज एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण तथा महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. महेंद्र सिंह व प्रबंध समिति के सभी सदस्यों के द्वारा ध्वजारोहण और राष्ट्रगान के साथ किया गया। इसके पश्चात राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर माल्यार्पण कर एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। प्राचार्य प्रो. महेंद्र सिंह ने सभी का स्वागत करते हुए दोनों विभूतियों को नमन किया तथा उनके कृतित्व, स्वतंत्रता आंदोलन में उनकी भूमिका, राष्ट्र निर्माण में योगदान और उनके राष्ट्र हित से संबंधित विचारों पर विस्तार से प्रकाश डाला। मुख्य अतिथि सिविल जज आरती द्विवेदी ने छात्र एवं छात्राओं को विधिक जागरूकता के अंतर्गत पास्को एक्ट ,यौन उत्पीड़न कानून, वीमन हेल्पलाइन पावर के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि ना तो अन्याय करना है और न अन्याय को सहन करना है ।प्रेम एक भ्रम जाल है जो असमय व्यक्ति को अपराध की दुनिया में ले जाता है। इसलिए अपने बुद्धि और विवेक का प्रयोग करते हुए इस उम्र में केवल पठन-पाठन पर अपना ध्यान केंद्रित करें। इसके अतिरिक्त प्रबंध समिति के अध्यक्ष सत्येंद्र कुमार वर्मा ने महाविद्यालय में संचालित महिला सशक्तिकरण प्रकोष्ठ के बारे में कहा कि यह छात्राओं की समस्याओं को सुलझाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। उपाध्यक्ष विजय शंकर वर्मा, उप मंत्री श्रीकांत वर्मा तथा एडवोकेट राजेश सिंह, एडवोकेट सुनील तिवारी ने भी अपने विचार व्यक्त किये। सभी को स्वच्छता की शपथ दिलाई गई तथा महाविद्यालय प्रांगण में सभी ने स्वच्छता कार्यक्रम में बढ़-कर कर प्रतिभागिता की। इसके पश्चात महाविद्यालय के समस्त शिक्षक ,कर्मचारी, छात्र-छात्राओं एवं अधिवक्ताओं ने मिलकर स्वच्छता रैली के माध्यम से जनपद में भ्रमण कर स्वच्छता का संदेश दिया। कार्यक्रम का संचालन अर्थशास्त्र विभाग की प्रो. पदमा त्रिपाठी द्वारा किया गया। कार्यक्रम में प्रो. अरुण कुमार, प्रो. ओम कुमारी, प्रो. मनोज गुप्ता, प्रो. एस एस सेंगर, प्रो. आरएस यादव, प्रो. शाजिया अख्तर, डॉ अनिल यादव, डॉ मिथिलेश सिंह, डॉ. सुजीत कुमार, डा. जैनेंद्र, डॉ हिमांशु कुमार, डॉ सनोज कुमार, डॉ सुशील कुमार, डॉ सुरभि सिंह, डॉ. चित्रा यादव, डॉ जी एस गुप्ता, प्रो. बिंदु सिंह , डॉ रविंद्र प्रताप सिंह, सुभाष चंद्र,अजय कुमार एडवोकेट, पुष्पेंद्र कुमार, एडवोकेट नासिर जलील, एडवोकेट चंद्रेश यादव तथा गैर शिक्षणेत्तर कर्मचारियों की उपस्थिति रही। अंत में राष्ट्रीय सेवा योजना प्रभारी समाजशास्त्र विभाग के डॉ. अजीत कुमार दीक्षित द्वारा सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया गया।
