यूपीआई पर एमआडी शुल्क लगाना व्यापारिक हित में कतई नहीं – दिलीप सेठ

उद्योग व्यापार मंडल ने किया प्रदेश महामंत्री दिलीप सेठ का स्वागत

करंट विज़न संवाददाता

इटावा। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल मिश्रा गुट के प्रदेश महामंत्री दिलीप सेठ का जिलाध्यक्ष कृष्ण मुरारी गुप्ता व जिला महामंत्री सदाशिव श्रीवास्तव ने पदाधिकारियों ने एक मैरिज होम में स्वागत एवं अभिनंदन किया।
प्रदेश महामंत्री दिलीप सेठ ने कहा कि सरकार ने जिस प्रकार यूपीआई पर एमआडी शुल्क लगाया है वह कतई व्यापारिक हित में नहीं है। व्यापारी पहले से ही बहुत ज्यादा परेशान है क्योंकि उद्योग जगत में 50 प्रतिशत कब्जा ऑनलाइन कंपनियों का हो चुका है, बचा हुआ व्यापार बड़े-बड़े मार्ट और शॉपिंग मॉल ने चौपट कर दिया है। ऐसी स्थिति में व्यापारियों पर किसी भी प्रकार का अनर्गल टैक्स नहीं लगाया जाना चाहिए। केंद्र सरकार एक देश एक टैक्स की बात करती है तो फिर यह विभिन्न तरीके के टैक्स क्यों लगाये जा रहे हैं। सरकार इसे वापस ले। उन्होंने बताया कि आगामी 7 अक्टूबर को चार सौ पदाधिकारियों का प्रतिनिधिमंडल यूपीआई में एमडीआर टैक्स के खिलाफ इटावा में एक विशाल सभा का आयोजन करेगा।और सरकार यदि टैक्स वापस नहीं लेती है तो व्यापारी आंदोलन के लिए बाध्य होगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष कृष्ण मुरारी गुप्ता ने की। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष उमेश गुप्ता, राजीव शुक्ला, राजेश अग्रवाल, शिवकांत दुबे, आलोक गुप्ता, डॉक्टर हर्षित पोरवाल, अखिलेश शर्मा, जयप्रकाश जैन, विनोद पोरवाल, युवा प्रदेश उपाध्यक्ष आनंद पोरवाल, युवा मंडल अध्यक्ष रिंकू यादव, युवा जिला अध्यक्ष गोविंद दुबे, संतोष पोरवाल आदि व्यापारी मौजूद रहे। कार्यक्रम में बोलते उद्योग व्यापार मंडल मिश्रा गुट के प्रदेश महामंत्री दिलीप सेठ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *