एसएमजीआई के विद्यार्थियों ने सेमेस्टर परीक्षा में किया उत्कृष्ठ प्रदर्शन
करंट विज़न संवाददता
इटावा। सर मदनलाल इंस्टिट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज में अध्ययनरत बीएससी नर्सिंग द्वितीय सेमेस्टर के विद्यार्थियों ने सेमेस्टर परीक्षा परिणाम में पुनः उत्कृष्ठ प्रदर्शन किया। डायरेक्टर डॉ.उमाशंकर शर्मा ने खुशी जताते हुए बताया कि अटल बिहारी वाजपेयी मेडिकल यूनिवर्सिटी लखनऊ द्वारा घोषित परीक्षा परिणाम में इस वर्ष भी पूर्व की भांति ही संस्थान का रिजल्ट बेहद उत्कृष्ठ रहा है जो एसएमजीआई इटावा के विद्यार्थियों की मेहनत और शिक्षकों के मार्गदर्शन का ही एक सशक्त प्रमाण है। द्वितीय सेमेस्टर में स्वाति बाथम ने सर्वाधिक 80 प्रतिशत अंक अर्जित कर पहला स्थान प्राप्त किया।कुमारी प्रियंका ने 79.14 प्रतिशत के साथ द्वितीय, कुलसूम ने 78.85 प्रतिशत के साथ तृतीय, संचिता बाजपेयी ने 77.14 प्रतिशत के साथ चतुर्थ स्थान, तवी ने 76.85 प्रतिशत के साथ पंचम स्थान एवं आकांक्षा, रागिनी, सौम्या आदि ने भी अपनी कड़ी मेहनत से परिणाम को उल्लेखनीय बनाया। सर मदनलाल ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के चेयरमैन डॉ. विवेक यादव ने इस अवसर पर निदेशक सहित समस्त स्टाफ और विद्यार्थियों को बधाई देते हुए संस्थान की उत्कृष्टता को हमेशा इसी प्रकार से बनाए रखने के लिए प्रोत्साहित किया। एसएमजीआई के बीएससी नर्सिंग के टॉपर छात्र छात्राएं।
