दशहरा मिलन समारोह का आयोजन 25 अक्टूबर को

पूर्व सांसद बजभूषण शरण सिंह होंगे दशहरा समारोह के मुख्य अतिथि

करंट विज़न संवाददता

इटावा। क्षत्रिय स्वाभिमान मंच द्वारा संचालित क्षत्रिय स्वाभिमान समिति द्वारा हर वर्ष की भांति इस वर्ष दशहरा मिलन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में केसरगंज के पूर्व सांसद, भारतीय कुश्ती संघ के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष बजभूषण शरण सिंह भाग लेंगे। क्षत्रिय स्वाभिमान मंच का प्रतिनिधि मंडल संगठन के अध्यक्ष विकास सिंह भदौरिया कुन्नू भईया के नेतृत्व में गोण्डा के विश्नोहरपुर गांव जाकर माननीय ब्रजभूषण शरण सिंह जी को दशहरा मिलन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में पधारने का आमंत्रण पत्र सौंपा जिसे उन्होंने सहर्ष स्वीकार किया। बजभूषण शरण सिंह ने कहा कि क्षत्रिय स्वाभिमान मंच के अध्यक्ष विकास सिंह भदौरिया कुन्नू भैया उनसे पिछले 30 वर्षो से जुड़े हुए हैं और क्षत्रिय स्वाभिमान मंच जमीनी स्तर पर जरूरतमंदों की हर संभव मदद के लिए प्रयासरत रहता है। जो उनको बहुत पसंद आता है। इटावा की धरती 25 अक्टूबर दिन रविवार को वृंदावन गार्डन मोतीझील कालोनी इटावा मे अपनों के बीच रहकर अपनी बात कहने का अवसर मिलेगा। जिससे मैं बहुत उत्साहित हूं। इटावा, औरैया , मैनपुरी, कन्नौज, फर्रूखाबाद भिण्ड और फिरोजाबाद के क्षत्रिय समाज से आग्रह है कि वो दशहरा मिलन समारोह में उपस्थित हों। संगठन के अध्यक्ष विकास सिंह भदौरिया कुन्नू भईया ने कहा कि ब्रजभूषण शरण सिंह जैसा बेबाक राज नेता कोई और नहीं है सभी लोग जरूर उनको सुनने आए। यह कार्यक्रम आप सभी का है अगर भूलवश अगर आप तक आमंत्रण पत्र न पहुंच पाए तो संगठन को माफ करते हुए जरूर आएं क्योंकि आप भी समाज का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं जिससे हमारी एकता का संदेश समाज में जाए। इस अवसर पर संगठन के प्रतिनिधि मंडल में सतेन्द्र भदौरिया, दीपू चौहान,अभय भदौरिया, आकाश सिंह, अनिल सिंह उपस्थित रहे। पूर्व सांसद बजभूषण शरण सिंह को आमंत्रण पत्र देते कुन्नू भदौरिया व अन्य।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *