कार्यक्रम में उपस्थित नवोदिता ग्रुप की सदस्य
करंट विज़न संवाददाता
इटावा। जायन्ट्स ग्रुप ऑफ नवोदिता ग्रुप ने श्रमिक वर्ग की कन्याओं के साथ नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया और जिला अस्पताल में नवजात कन्याओं को किट वितरित की।विहान विद्यालय की छात्राओं ने ग्रामीण अंचल से होने के बाद भी काफी सुंदर राधा कृष्ण के नृत्य प्रस्तुत किये जिसने हर किसी का मन मोह लिया और वैष्णवी ने 15 राधाओं के साथ अपनी बंसी बजाते हुए कान्हा नृत्य किया। छात्राओं तथा पूरे स्टाफ ने और ग्रुप की सदस्याओं ने एक साथ मिलकर कृष्ण राधा के गीतों की धुन पर झूम-झूम कर नृत्य किया। नृत्य प्रतियोगिता में वैष्णवी और राधा प्रथम तथा चार राधाओं को द्वितीय पुरस्कार मिला। इस तरह पांच छात्राओं को अवार्ड द्वारा सुशोभित किया गया। राधा कृष्ण को शील्ड के साथ टिफिन भेंट किये। प्रिंसिपल मीना त्यागी के सहयोग से यह प्रोग्राम सफल हुआ हम लोग उनके आभारी हैं। नवोदिता ग्रुप की पूर्व अध्यक्ष अर्चना यादव ने जिला अस्पताल में लगभग 21 नवजात कन्याओं को किट प्रदान की। किट में बच्चियों के लिए कपड़े, टॉवल, तेल, साबुन, पाउडर, हेयर ऑयल, शैंपू, मंजन, ब्रश और उनकी मां के लिए बिस्किट, अनार, सेब, केला आदि शामिल थे। इस अवसर पर नवोदिता ग्रुप की अध्यक्ष नीतू यादव, पूर्व अध्यक्ष अर्चना सिंह, पूर्व अध्यक्ष अनुपम यादव, डीओए छवि गुप्ता, डायरेक्टर दीप्ति अवस्थी, आशा अवस्थी, कल्पना अग्रवाल, उपाध्यक्ष प्रगति यादव, दीप्ति अवस्थी, मीना त्यागी, सुमन लता, आंचल, रमन यादव, नीलम, पूजा त्रिवेदी, नूतन, ज्योति तथा समस्त शिक्षिकाएं तथा स्टाफ उपस्थित रही।
