बैठक में बोलते कारी सरफराज आलम निज़ामी
करंट विज़न संवाददाता
इटावा। मदरसा दारुल उलूम गौसिया तजबीदुल कुरआन आजाद नगर नई बस्ती में जुलूस ए गौसिया को लेकर बैठक हुई। बैठक में बताया गया है जुलूस ए गौसिया 24 सितम्बर को 7 बजे मदरसा दारुल उलूम गौसिया तजबीदुल कुरआन आज़ाद नगर नई बस्ती से उलमाए इकराम की सरपरस्ती में बड़े ही अदब व एहतराम के साथ निकाला जाएगा बैठक की अध्यक्षता कारी सरफराज आलम निज़ामी और मौलाना उबैदुर रहमान कादरी ने संयुक्त रूप से की। बैठक में जुलूस ए गौसिया से सम्बन्धित तमाम मुद्दों पर विचार-विमर्श हुआ और आखरी निर्णय लेते हुए कारी सरफराज आलम निजामी और मौलाना उबैदुर रहमान खान ने जुलूस के सम्बन्ध एडवांजरी जारी की। उन्होंने तमाम मुस्लिम समाज से कहा जुलूस ए गौसिया इंसानियत और अमन का पैगाम देता है। जुलूस में डी.जे. का इस्तेमाल न करें और रीमिक्स नात शरीफ कतई न बजाए। साफ-सुथरे लिबास में आए और सर पर टोपी या अमामा शरीफ जरूर पहनें। जुलूस में दुरूद-ओ-सलाम और नात शरीफ पढ़ते हुए चलें। सड़क व गलियों में राहगीरों के लिए रास्ता छोड़कर चलें। जुलूस ए गौसिया की शान का ख्याल रखते हुए अदब व एहतराम से चलें। झंडा केवल हरे रंग का सादा लेकर चले जुलूस के दौरान एंबुलेंस, अग्निशमन वाहन व अन्य सेवाओं को फौरन रास्ता दे। बैठक में मौलाना वाजिद अली,हाफिज उमर बरकाती,हाफिज कफील, हाफिज हारून, इन्तिजारअहमद खा हाजी अजीम वारसी, हाजी रहीसअहमद आदि काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।
