जुलूस ए गौसिया 24 सितंबर को शानो शौकत के साथ निकलेगा

 बैठक में बोलते कारी सरफराज आलम निज़ामी

करंट विज़न संवाददाता

इटावा। मदरसा दारुल उलूम गौसिया तजबीदुल कुरआन आजाद नगर नई बस्ती में जुलूस ए गौसिया को लेकर बैठक हुई। बैठक में बताया गया है जुलूस ए गौसिया 24 सितम्बर को 7 बजे मदरसा दारुल उलूम गौसिया तजबीदुल कुरआन आज़ाद नगर नई बस्ती से उलमाए इकराम की सरपरस्ती में बड़े ही अदब व एहतराम के साथ निकाला जाएगा बैठक की अध्यक्षता कारी सरफराज आलम निज़ामी और मौलाना उबैदुर रहमान कादरी ने संयुक्त रूप से की। बैठक में जुलूस ए गौसिया से सम्बन्धित तमाम मुद्दों पर विचार-विमर्श हुआ और आखरी निर्णय लेते हुए कारी सरफराज आलम निजामी और मौलाना उबैदुर रहमान खान ने जुलूस के सम्बन्ध एडवांजरी जारी की। उन्होंने तमाम मुस्लिम समाज से कहा जुलूस ए‌ गौसिया इंसानियत और अमन का पैगाम देता है। जुलूस में डी.जे. का इस्तेमाल न करें और रीमिक्स नात शरीफ कतई न बजाए। साफ-सुथरे लिबास में आए और सर पर टोपी या अमामा शरीफ जरूर पहनें। जुलूस में दुरूद-ओ-सलाम और नात शरीफ पढ़ते हुए चलें। सड़क व गलियों में राहगीरों के लिए रास्ता छोड़कर चलें। जुलूस ए गौसिया की शान का ख्याल रखते हुए अदब व एहतराम से चलें। झंडा केवल हरे रंग का सादा लेकर चले जुलूस के दौरान एंबुलेंस, अग्निशमन वाहन व अन्य सेवाओं को फौरन रास्ता दे। बैठक में मौलाना वाजिद अली,हाफिज उमर बरकाती,हाफिज कफील, हाफिज हारून, इन्तिजारअहमद खा हाजी अजीम वारसी, हाजी रहीसअहमद आदि काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *