दीप जलाने से नहीं मिटेगी गरीबी, तेल बांटते तो गरीबों के आशियाने जगमगाते – बबलू

जानकारी देते सपा जिलाध्यक्ष प्रदीप शाक्य बबलू

करंट विज़न संवाददाता

इटावा। समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष प्रदीप शाक्य बबलू ने भाजपा पर तीखा हमला बोलते हुए कहा दीप जलाने से नहीं मिटेगी गरीबी, तेल बांटते तो गरीबों के आशियाने जगमगाते।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर सड़क जाम को लेकर सपा जिलाध्यक्ष प्रदीप शाक्य ने शासन प्रशासन पर दोहरे रवैये के आरोप लगते हुए कहा कि इटावा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर डीएम चौराहा लगभग 7-8 घंटे बंद रहने से जनता हलकान रही और लंबे समय तक जाम की स्थिति बनी रही। सपा जिलाध्यक्ष ने आरोप लगाया कि राष्ट्रीय राजमार्ग पर भाजपाइयों के कार्यक्रम से आम लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। उन्होंने कहा कि ईद पर आधे घंटे की अनुमति न देने वाला प्रशासन भाजपा के शक्ति प्रदर्शन पर क्यों साधे चुप्पी साधे रहा। श्री शाक्य ने कहा कि उद्योगपतियों का कर्ज माफ कर भाजपा सरकार गरीबों का निवाला छीन रही है। भाजपा की इस दोहरी राजनीति के खिलाफ समाजवादी पार्टी का विरोध जारी रहेगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *