
करंट विज़न संवाददाता
इमरान खान
बकेवर। विद्युत विभाग के एसएसओ द्वारा क्षेत्र में विद्युत मीटर एवं विद्युत कनेक्शनों की सघन जांच की गई। इस दौरान मौके पर पहुंचकर उपभोक्ताओं के विद्युत उपयोग, मीटर की स्थिति एवं कनेक्शन की स्थिति का सत्यापन किया गया।
जांच के दौरान उपभोक्ताओं को विद्युत का सुरक्षित एवं नियमानुसार उपयोग करने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। विभाग द्वारा विद्युत व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने तथा अनियमितताओं पर प्रभावी नियंत्रण के लिए नियमित रूप से जांच अभियान जारी रखने की बात कही गई।
