इटावा पुलिस का शानदार काम — 20 लाख रुपये के 100 गुमशुदा मोबाइल बरामद!

करंट विज़न संवाददाता

इमरान खान

इटावा। गुम हुए मोबाइल फोन को लेकर परेशान लोगों के लिए इटावा पुलिस ने बड़ी राहत दी है। सर्विलांस/एसओजी टीम ने अथक प्रयास करते हुए 100 गुमशुदा मोबाइल फोन बरामद किए, जिनकी अनुमानित कीमत करीब 20 लाख रुपये बताई गई है।

CEIR पोर्टल (संचार साथी) और यूपी कॉप ऐप पर दर्ज शिकायतों के आधार पर पुलिस टीम ने तकनीकी एवं मैनुअल साक्ष्यों की मदद से मोबाइल फोन को ट्रेस किया।

बरामद किए गए सभी 100 मोबाइल फोन उनके वास्तविक स्वामियों को सुपुर्द किए गए। लंबे समय बाद अपना कीमती मोबाइल वापस पाकर लोगों के चेहरों पर खुशी साफ दिखाई दी।

एसएसपी इटावा बृजेश कुमार श्रीवास्तव की प्रभावी मॉनिटरिंग और टीम को लगातार दिए जा रहे दिशा-निर्देशों का असर पुलिस की इस सफलता में साफ दिखाई देता है। जनता से जुड़ी शिकायतों पर गंभीरता से कार्रवाई और तकनीक के बेहतर इस्तेमाल के लिए इटावा पुलिस की यह पहल निश्चित रूप से सराहनीय है।

इस कार्रवाई में एडीजी कानपुर जोन एवं डीआईजी कानपुर परिक्षेत्र के निर्देशन तथा एसपी सिटी के मार्गदर्शन में सर्विलांस/एसओजी टीम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

मोबाइल वापस पाकर लोगों ने इटावा पुलिस का दिल से आभार जताया।

एसएसपी इटावा बृजेश कुमार श्रीवास्तव एवं पूरी पुलिस टीम को इस सराहनीय कार्य के लिए बहुत-बहुत बधाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *