बच्चों ने प्रस्तुत किए मनोहारी सांस्कृतिक कार्यक्रम
करंट विज़न संवाददाता
इटावा। सेवन हिल्स इंटर कॉलेज में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व बड़े हर्षोल्लास एवं धूमधाम के साथ मनाया गया। विद्यालय में नन्हे-मुन्ने विद्यार्थियों के लिए विशेष सांस्कृतिक कार्यक्रमों एवं विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में छोटे-छोटे विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक रैम्बॉक डांस एवं पर्व से जुड़ीं नृत्य प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग कर अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने पूरे विद्यालय परिसर को कृष्णमय और आनंदमय बना दिया। विद्यार्थियों ने श्रीकृष्ण के बाल स्वरूप, उनकी लीलाओं एवं जन्माष्टमी की सांस्कृतिक भावना को अपनी प्रस्तुतियों के माध्यम से जीवंत कर दिया। इसमें नन्हे नन्हे विद्यार्थियों ने भी विभिन्न प्रस्तुतियों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। विद्यालय के प्रधानाचार्य सौरभ दुबे ने कहा कि इस कार्यक्रम ने बच्चों की रचनात्मकता, आत्मविश्वास, अभिव्यक्ति क्षमता एवं मंचीय प्रतिभा को निखारने का सुंदर अवसर प्रदान किया। उन्होंने बताया कि इस तरह के कार्यक्रम विद्यार्थियों को भारतीय संस्कृति एवं त्योहारों से जोड़ने के साथ-साथ उनकी छिपी प्रतिभाओं को मंच भी प्रदान करते हैं। विद्यालय के चेयरमैन शिव किशोर दुबे एडवोकेट एवं ट्रस्टी सुनील कुमार राजपूत ने भी बच्चों तथा समस्त स्टाफ को जन्माष्टमी पर्व की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम प्रस्तुत करते बच्चों के साथ प्रधानाचार्य सौरभ दुबे।
