अंजुमने हुसैनिया कमेटी ने सम्मान समारोह का किया आयोजन

हाजियों सहित नीट परीक्षा क्वालीफाई करने वाले बच्चों को किया सम्मानित

करंट विज़न संवाददाता

इटावा। अंजुमन ए हुसैनिया कमेटी शहर इटावा ने हाजियों सहित नीट परीक्षा में उत्तीर्ण छात्र छात्राओं को सम्मान समारोह में प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया।अंजुमन ए हुसैनिया कमेटी शहर इटावा द्वारा ममाज होटल में आयोजित सम्मान समारोह की अध्यक्षता मौलाना जाहिद रज़ा ने की और मुख्य अतिथी अल्हाज शारिक अल्वी कानपुर व विशिष्ट अतिथि गुफरान अहमद प्रधानाचार्य इस्लामिया इंटर कालेज रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ हाफिज हुसैन वारिस ने तिलावत कुरान ए पाक और कैफ रज़ा ने नात पाक पेश कर किया। समारोह का संचालन नदीम अहमद एडवोकेट ने किया। अंजुमने हुसैनिया कमेटी ने हज से लौटने वाले हाजियों और हज पर जाने वालो का बुके देकर स्वागत किया और जो लोग इस वर्ष हज पर जा रहे हैं उन्हें हज की किताबें वितरित की। नीट परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले बच्चों को मुख्य अतिथि शारिक अल्वी कानपुर, विशिष्ट अतिथि गुफरान अहमद प्रिंसिपल इस्लामिया कालेज ने हौसला अफजाई कर उन्हें सम्मानित किया। हज ट्रेनर शारिक अल्वी ने हज यात्रियों को हज की प्रक्रिया और वहां की मुकद्दस स्थानों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस अवसर पर अंजुमने हुसैनिया कमेटी के अध्यक्ष हाजी सकलैन खलील, साबिर हुसैन राईन, दानिश वारसी, ताबिश वारसी, असरार अहमद टिंकू, हाजी सरफराज मुस्तफा, शुएब खान रूमी, खुर्शीद अहमद, मौजुद्दीन वारसी, अशरफ मिर्जा, शाकिर वारसी, मो. शकील, अमानुल्ला, हाजी दिलशाद, इलियास, सलीम, हाजी गुडडू राईन आदि मौजूद रहे।सम्मानित हाजियों व बच्चों के साथ शारिक अल्वी, गुफरान अहमद।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *