पान कुंवर इंटरनेशनल स्कूल में हुई राखी बनाओ प्रतियोगिता

अनेक विद्यार्थियों ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए इको-फ्रेंडली राखियाँ भी बनाईं

करंट विज़न संवाददाता

इटावा। पान कुंवर इंटरनेशनल स्कूल में राखी पर्व की पूर्व संध्या पर विद्यार्थियों के लिए राखी बनाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और अपनी रचनात्मकता एवं कलात्मक प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। विद्यार्थियों ने रंग-बिरंगे धागों, मोतियों, रिबन, सजावटी सामग्री तथा अन्य उपयोगी वस्तुओं का प्रयोग करते हुए आकर्षक एवं मनमोहक राखियाँ तैयार कीं। अनेक विद्यार्थियों ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए इको-फ्रेंडली राखियाँ भी बनाईं।विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉक्टर कैलाश चंद्र यादव ने विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार की गतिविधियाँ बच्चों में रचनात्मक सोच, आत्मविश्वास, कलात्मक अभिव्यक्ति तथा भारतीय संस्कृति एवं परंपराओं के प्रति सम्मान की भावना विकसित करती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *