बैठक को संबोधित करते मौलाना अब्दुल वाजिद अशरफी व मौजूद कारी सरफराज़ आलम
करंट विज़न संवाददाता
इटावा। हजरत मोहम्मद साहब की यौमे पैदाइश की ख़ुशी में हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी बारहरबीउल अव्वल के मुबारक मौके पर शहर के मदरसा दारुल उलूम गौसिया तजबीदुल कुरआन आज़ाद नगर नई बस्ती व नया शहर चौराहे से जुलूस-ए-मोहम्मदी बुधवार कल 26 अगस्त को सुबह 6:30 बजे उलमाए इकराम की सरपरस्ती में बहुत ही अदब व एहतराम के साथ निकाला जाएगा। मदरसा दारुल उलूम गौसिया तजबीदुल कुरआन में मौलाना अब्दुल वाजिद अशरफी की अध्यक्षता में हुई बैठक में जानकारी दी गई। जुलूस के आयोजक कारी सरफराज़ आलम निज़ामी ने कहा कि जुलूस में डीजे का इस्तेमाल बिलकुल भी नहीं होगा।जुलूस में सिर्फ बगैर लिखा हुआ हरा झंडा ही लेकर चले।जुलूस में बाबज़ू अदब के साथ दुरूद शरीफ,नात शरीफ पढ़ते हुए चले।जुलूस में एक साइड से चले आने-जाने वाले लोगों को किसी भी तरह की कोई दिक्कत न हो इसका ख़ास ध्यान रखा जाए। बैठक में अंजुमन-ए-हुसैनिया व अंजुमन गुलामान-ए-हुसैन के सभी ज़िम्मेदार लोगों ने जुलूस-ए-मोहम्मदी में अदब के साथ शामिल होने के लिए सभी से अपील की।बैठक में कारी उमर बरकाती, कारी शाहवाज़, हाफिज़ कफील, हाफिज़ हारून रशीद, हाजी सकलैन ख़लील, हाजी रईस अहमद चिश्ती, शेख़ नबाब, हाजी अज़ीम वारसी, वाई के शफी चिश्ती, असरार अहमद टिंकू, साबिर हुसैन, ख़ुर्शीद अहमद, हाजी दिलशाद खां, मोहम्मद कासिम फारूकी, हाजी शाहनवाज़ अतहर, मोहम्मद शुएब अशरफी रूमी, मोहम्मद ज़ाहिद, छोटे कुरैशी, ज़ैनुल आबदीन आदि लोग मौजूद रहे।
