जुलूस ईद मीलादुनबी की तैयारी को लेकर हुई बैठक
करंट विज़न संवाददाता
इटावा, संवाददाता। बारह रविउल अव्वल के मुबारक मौके पर उर्दू मोहल्ला जुलुस ईद मीलादुन्नबी कमेटी की बैटक हुई जिसमें अध्यक्ष कुंवर रफत अली खान ने कहा की 26 अगस्त दिन बुधवार को बाद नमाज असर बडी मस्जिद चौक उर्दू मोहल्ला से जुलूस ईद मीलादुन्नबी उल्माए कराम के नेतृत्व में परम्परागत तरीके से उठाया जाएगा।रफत अली खान ने कहा की जुलूस में शामिल सभी लोग अदब के साथ नात शरीफ और दुरूद ए पाक पढ़ते चलें एवं साऊंड कम आवाज में बजाएं और डीजे का बिलकुल भी प्रयोग न करें इसका विशेष ध्यान रखे। उन्होंने कहा की हम सब अपने नबी ए करीम मोहम्मद साहब की पैदायश की खुशी में जुलूस निकालते हैं वो नबी जो इस पूरी दुनिया में शाॉति के प्रतीक माने जाते हैं हम उस नबी के उम्मती हैं लिहाजा आप सभी लोग अपने अपने घरो को सजाए, गेट वाले लोग शहर में गेटों को सजाए और रोशनी करें। शहर की तमाम अंजुमन कमेटिया अपनी अपनी झकिया चौकिया सजाकर जुलूस में शामिल करें पुण्य की भागीदार बने। बैठक में झण्डा सरपरस्त सैय्यद नईंम उल्ला, कारी शहबाज़ अनवर, डॉक्टर शमशद्दीन सईदी, जमीर हसन झम्मन, हाजी अज़ीम वारसी, साजिद अली अशरफी, अज़हर फ़रीदी, सगीर उल्ला, आतिफ़, गोहर, आबिद निश्शू, शाकिर हुसैन, रहमत अली मन्नू, हाजी ज़ुहैब फैय्याज, अदनान खान, राहिल खान आदि उपस्तिथ रहे। बैठक में उपस्थित जुलुस ईद मीलादुन्नबी कमेटी उर्दू मोहल्ला के पदाधिकारी।
