शासन ने पीआरडी जवानों के कैशलेश इलाज का तोहफा दिया

 मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का सीधा प्रसारण देखते पीआरडी जवान

करंट विज़न संवाददाता

इटावा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पीआरडी जवानों के सम्मेलन में कैशलेश इलाज का तोहफा दिया। उन्होने पीआरडी जवानों को वर्तमान निर्धारित ड्यूटी भत्ता 500 रुपया प्रतिदिन की दर में 100 रुपए की वृद्धि करते हुये 600 रुपया प्रतिदिन किए जाने की घोषणा की। इसके साथ ही पीआरडी जवानों के लिये सरोजनी नगर लखनऊ में 22.95 करोड़ की लागत से मल्टीस्टोरी बैरक के निर्माण का शिलान्यास किया। कार्यक्रम का जिले में सीधा प्रसारण दिखाया गया। इसमें मुख्य अतिथि सदर विधायक सरिता भदौरिया ने पीआरडी जवानों को मुख्यमंत्री की घोषणा के लिए बधाई दी । उन्होने सभी को अपने कर्तव्य के प्रति निष्ठापूर्वक समर्पित रहने की बात कही। 18 अगस्त 2026 को नेता जी सुभाष चन्द्र बोस के 81वीं स्मृति दिवस पर उनके चित्र को मल्यार्पण करके पुष्पांजलि अर्पित की। कार्यक्रम में अपर जिलाधिकारी न्यायिक संदीप श्रीवास्तव, प्रभारी डीओपीआरडी विकास कुमार, राजीव त्रिपाठी, धीरज यादव, अतुल कुमार के साथ बड़ी संख्या में पीआरडी जवान मौजूद रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *