अटल पथ पर मेरी मांगों को शीघ्र पूर्ण कराये प्रशासन – शरद बाजपेयी 

 सिटी मजिस्ट्रेट राजेन्द्र बहादुर को ज्ञापन देते वरिष्ठ भाजपा नेता शरद बाजपेयी

करंट विज़न संवाददाता

इटावा। अटल पथ पर मांगों के तहत कार्य नहीं होने पर वरिष्ठ भाजपा नेता एवं नगर पालिका नेता प्रतिपक्ष शरद बाजपेयी ने सिटी मजिस्ट्रेट राजेन्द्र बहादुर से मुलाकात कर एक ज्ञापन सौंपा और अटल पथ पर उनकी मांगों को शीघ्र पूर्ण कराये जाने की मांग की। भाजपा नेता शरद बाजपेयी ने कहा कि जब मैं आमरण-अनशन पर बैठा था तो मुझे प्रशासन ने लिखित आश्वासन दिया था कि कुछ समय में आपकी मांगों के तहत कार्य पूर्ण करा दिया जाएगा, लेकिन समयावधि पूर्ण हो जाने पर भी प्रशासन गंभीर नहीं दिखा तो आज मैंने सिटी मजिस्ट्रेट राजेन्द्र बहादुर से मुलाकात कर उन्हें एक ज्ञापन सौंपा है और उस ज्ञापन के साथ में वह लिखित आश्वासन पत्र भी लगाया है जो मुझे दिया गया था। शरद बाजपेयी ने कहा प्रशासन शीघ्र ही अटल की प्रतिमा के ऊपर छत्र लगाया जाए, तीसरा घेरा बनाकर प्लेटफार्म को बड़ा किया जाए, प्रतिमा रात में दिव्य और भव्य लगे और लोगों को दिखाई दे इसलिए प्लेटफार्म पर रंगीन लाइटें और चारों ओर अच्छे फब्बारे लगाए जाएं।शरद बाजपेयी ने कहा कि शीघ्र ही मेरी इन सभी मांगों को प्रशासन पूर्ण करायेगा ऐसा आश्वासन सिटी मजिस्ट्रेट द्वारा दिया गया है। इस अवसर पर भाजपा नेता जयप्रकाश जैन उपस्थित रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *