पूर्व सदर विधायक स्व. महेंद्र सिंह राजपूत की 14वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित

करंट विज़न संवाददाता

इमरान खान
इटावा। रामदास उत्सव गार्डन में पूर्व सदर विधायक, इटावा स्वर्गीय महेंद्र सिंह राजपूत जी की 14वीं पुण्यतिथि के अवसर पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं पूर्व सांसद प्रो. रामशंकर कठेरिया जी के साथ सम्मिलित होकर दिवंगत आत्मा को श्रद्धासुमन अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई।
इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष इटावा श्री अन्नू गुप्ता जी सहित पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं अन्य आला अधिकारी उपस्थित रहे। सभी ने स्वर्गीय महेंद्र सिंह राजपूत जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और उनके व्यक्तित्व एवं सामाजिक-राजनीतिक योगदान को स्मरण किया।
कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने स्वर्गीय महेंद्र सिंह राजपूत जी के आदर्शों और जनसेवा के प्रति उनके समर्पण को याद करते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। उपस्थित जनों ने दिवंगत आत्मा की शांति एवं शोकाकुल परिवार को इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *