
करंट विज़न संवाददाता
इमरान खान
इटावा। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा श्री बृजेश कुमार सिंह द्वारा निर्माणाधीन साइबर थाना एवं आवासीय 12 मंजिला बैरक के निर्माण कार्य का स्थलीय निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान SSP इटावा ने कार्यकारी संस्था के अधिकारियों को निर्माण कार्य में निर्धारित मानकों एवं गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखते हुए कार्य को समयबद्ध रूप से पूर्ण कराने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
उन्होंने निर्माण कार्य की प्रगति का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को गुणवत्ता एवं सुरक्षा मानकों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
