
करंट विज़न संवाददाता
इमरान खान
जसवंतनगर। जसवंतनगर ब्लॉक परिसर स्थित प्रेरणा स्थल पर रविवार को वीरांगना अवंती बाई लोधी की जयंती बड़े ही धूमधाम और उत्साह के साथ मनाई गई। कार्यक्रम में लोधी समाज के लोगों के साथ-साथ अन्य समाजों के लोग भी शामिल हुए। इस दौरान वीरांगना अवंती बाई लोधी की प्रतिमा पर फूल-मालाएं अर्पित कर उन्हें याद किया । साथ ही प्रेरणा स्थल पर स्थापित अन्य महापुरुषों एवं विभूतियों की प्रतिमाओं पर भी पुष्प अर्पित कर उन्हें याद किया गया।
कार्यक्रम में विधायक प्रतिनिधि एवं पूर्व ब्लॉक प्रमुख अनुज यादव उर्फ मोंटी ने वीरांगना अवंती बाई लोधी के जीवन और उनके अदम्य साहस पर प्रकाश डालते हुए कहा कि अवंती बाई लोधी ने देश की स्वतंत्रता और सम्मान के लिए अद्भुत वीरता का परिचय दिया। उनका जीवन आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने कहा कि हमें अपने इतिहास और स्वतंत्रता संग्राम में योगदान देने वाले वीर-वीरांगनाओं के बारे में युवा पीढ़ी को जानकारी देनी चाहिए।
वहीं शिक्षक एवं लक्ष्य फाउंडेशन के संयोजक हरिमोहन राजपूत ने कहा कि वीरांगना अवंती बाई लोधी के बलिदान और वीरता को इतिहास में उचित स्थान मिलना चाहिए। उन्होंने कहा कि आने वाली पीढ़ी को अपने गौरवशाली इतिहास से परिचित कराने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि लंबे समय तक इतिहास के कई महत्वपूर्ण पहलुओं पर पर्याप्त चर्चा नहीं हुई, लेकिन अब लोग जागरूक हो रहे हैं और अपने समाज के साथ-साथ अन्य समाजों के महापुरुषों एवं वीरांगनाओं के योगदान को भी समझ रहे हैं।
इस अवसर पर विधायक प्रतिनिधि एवं पूर्व ब्लॉक प्रमुख अनुज यादव उर्फ मोंटी, हरिमोहन राजपूत, बृजेश राजपूत, रविंद्र राजपूत, बृजेश राजपूत एडवोकेट, भजनलाल राजपूत, अभिषेक राजपूत, देवेंद्र राजपूत, धर्मेंद्र राजपूत, सुरेंद्र राजपूत एडवोकेट, राम नरेश राजपूत, सुरेश चंद्र राजपूत पूर्व प्रधानाचार्य, नीरज राजपूत प्रधान, राजवीर सिंह, विशुन दयाल, संजीव, अर्जुन, अवनीश कुमार उर्फ गुड्डू, जितेंद्र उर्फ रिंकू, ज्ञान सिंह, आशुतोष, नंदन, भानु प्रताप सिंह, रामेंद्र उर्फ रानू, आनंद राजपूत, हेत सिंह राजपूत, दिनेश राजपूत, सुनील सोनपाल और अखिलेश राजपूत सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
कार्यक्रम के दौरान सभी ने वीरांगना अवंती बाई लोधी को पुष्प अर्पित कर उनके बलिदान और वीरता को नमन किया तथा उनके आदर्शों को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का संकल्प लिया।
