हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत निकाली गई भव्य तिरंगा यात्रा

.

करंट विज़न संवाददाता

इमरान खान

इटावा आज शास्त्री चौराहे से पक्का तालाब चौराहा होते हुए पटेल चौक तक हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। यात्रा में पूर्व एमएलसी अविनाश चौहान जी, सदर विधायक मा० सरिता भदौरिया जी, जिलाध्यक्ष अन्नू गुप्ता जी, जिला पंचायत सदस्य सचिन यादव जी सहित पार्टी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।
तिरंगा यात्रा के दौरान राष्ट्रभक्ति एवं राष्ट्रीय गौरव की भावना देखने को मिली। यात्रा के माध्यम से जन-जन को तिरंगे के सम्मान, देश की एकता-अखंडता तथा राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों के लिए प्रेरित किया गया।
कार्यकर्ताओं एवं आमजन ने हाथों में तिरंगा लेकर देशभक्ति के नारों के साथ राष्ट्रीय एकता और अखंडता का संदेश दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *