बुनकर एकता समिति कल निकालेगी शहर में भव्य तिरंगा यात्रा

तिरंगा यात्रा की जानकारी देते इदरीस अंसारी व कासिम अंसारी व अन्य

करंट विज़न संवाददाता

इटावा। बुनकर एकता समिति के बैनर तले हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी स्वतंत्रता दिवस पर कल 15 अगस्त दिन शनिवार को सुबह 8.30 बजे बाह अड्डा से विशाल तिरंगा यात्रा जोशो खरोश के साथ निकाली जाएगी।
बुनकर एकता समिति के अध्यक्ष मो. इदरीस अंसारी के नेतृत्व और प्रदेश प्रवक्ता/सलाहकार कासिम अंसारी की देखरेख में बाह अड्डा से विशाल तिरंगा यात्रा का शुभारंभ मुख्य अतिथि एसएसपी ब्रजेश कुमार श्रीवास्तव झंडी दिखाकर करेंगे। तिरंगा यात्रा पचराहा, राजागंज चौराहा, नगर पालिका चौराहा, पक्की सराये, नौरंगाबाद चौराहा, नौरंगाबाद पुलिस चौकी, पक्का तालाब चौराहा होती हुई नुमाइश पंडाल स्थित शहीद स्मारक पर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद सम्पन्न होगी। तिरंगा यात्रा में देश भक्ति और राष्ट्रप्रेम का संदेश दिया जाएगा। यात्रा में शामिल हर व्यक्ति के हाथों में तिरंगा होगा। यात्रा की सभी तैयारिया पूरी कर ली गईं हैं और कार्यकर्ताओं की टीमें बनाकर उन्हें जिम्मेदारी भी सौप दी गई है। बुनकर एकता समिति के अध्यक्ष इदरीस अंसारी, प्रदेश प्रवक्ता/सलाहकार कासिम अंसारी, सलाहउद्दीन अंसारी, राजीव पाल, हाफिज मो. रईस, मो. तौकीर ने समिति के लोगों, आम नागरिकों को तिरंगा यात्रा में भाग लेने की अपील की है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *