.
करंट विज़न संवाददाता
इमरान खान
इटावा। प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ (पीएमएस) की जिला इकाई के अध्यक्ष पद के लिए बुधवार को सीएमओ कार्यालय स्थित आयुष्मान सभागार में चुनाव हुआ। मतदान के बाद हुई मतगणना में डिप्टी सीएमओ डॉ. सुशील यादव ने 46 वोट हासिल कर अध्यक्ष पद पर जीत दर्ज की। उनके प्रतिद्वंद्वी डॉ. सत्येंद्र यादव को 15 वोट मिले।
चुनाव अधिकारी डिप्टी सीएमओ डॉ. प्रदीप गुप्ता और डिप्टी सीएमओ डॉ. बलराज की देखरेख में मतदान कराया गया। पीएमएस के कुल 70 सदस्यों में से 61 सदस्यों ने मतदान किया। चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद डॉ. सुशील यादव को प्रमाण पत्र देकर बधाई दी गई।
वहीं अन्य पदों पर पदाधिकारी पहले ही निर्विरोध चुने जा चुके थे। जिला इकाई के सचिव पद पर डॉ. सुनील कुमार यादव, उपाध्यक्ष पद पर डॉ. प्रभात कुमार सिंह, डॉ. यतेंद्र राजपूत और डॉ. तृप्ति, वित्त सचिव पद पर डॉ. विनोद शर्मा, केंद्रीय कार्यकारिणी सदस्य पद पर डॉ. वीरेंद्र सिंह तथा संपादक पद पर डॉ. सैफ खान निर्विरोध चुने गए।
अध्यक्ष पद के लिए सहमति नहीं बनने पर 3 से 5 अगस्त तक नामांकन प्रक्रिया चली थी। चुनाव के दौरान स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी प्रमोद कुमार और विश्व दीप ने काउंटिंग की गिनती में सहयोग किया।
मेरी और मेरे न्यूज़ चैनल की ओर से आपको हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं।
