तिरंगा अभियान के अंतर्गत निकली श्रद्धांजलि यात्रा का हुआ जोशीला स्वागत

 तिरंगा यात्रा में शामिल गोपाल मोहन शर्मा व अन्य।

करंट विज़न संवाददाता

इटावा। स्वाधीनता दिवस के पावन अवसर पर देशव्यापी ‘तिरंगा अभियान’ के तहत बकेवर मंडल में एक विशाल तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। इस यात्रा का विधिवत शुभारंभ गोपाल मंदिर, बकेवर से हुआ। शुरुआत में भारत माता के जयकारों और देशभक्ति गीतों के साथ उपस्थित नेताओं और कार्यकर्ताओं ने तिरंगा थामकर मार्च शुरू किया। यह यात्रा बकेवर के विभिन्न प्रमुख मार्गों और मोहल्लों से होकर गुजरी, जहां स्थानीय नागरिकों ने इसका भव्य स्वागत किया। भरथना रोड रामजानकी मंदिर, सुभाष नगर ,गांधी नगर हाफिज नगर,अंबेडकर नगर, किदवई नगर शास्त्री नगर में यात्रा के दौरान पूरे मार्ग में देशभक्ति का अनूठा माहौल देखने को मिला। ‘वंदे मातरम’ और ‘भारत माता की जय’ के नारों से पूरा क्षेत्र गुंजायमान रहा। विभिन्न नगरों और प्रमुख चौराहों से होते हुए लगभग 4 किमी यह तिरंगा यात्रा शास्त्री नगर स्थित प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी ठाकुर रघुपत सिंह के स्मारक पर पहुंचकर संपन्न हुई। श्रद्धांजलि एवं सभा समापन स्थल पर भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और स्थानीय जनता ने स्वतंत्रता सेनानी ठाकुर रघुपतोई सिंह की प्रतिमा/स्मारक पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर पूर्व जिला अध्यक्ष भाजपा गोपाल मोहन शर्मा, पूर्व सांसद प्रेमदास कठेरिया, पूर्व विधायक सावित्री कठेरिया, पूर्व विधायक सिद्धार्थ शंकर दोहरे ने ठाकुर रघुपत सिंह जी के देश सेवा और स्वतंत्रता संग्राम में दिए गए अमूल्य योगदान को याद किया। उन्होंने कहा कि ऐसे वीर सपूतों के बलिदान की बदौलत ही आज हम स्वतंत्र हवा में सांस ले रहे हैं और हमारी युवा पीढ़ी को उनके जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए। संचालन बासू चौधरी ने किया। समापन विनोद चौहान मंडल अध्यक्ष द्वारा किया गया। यात्रा ।में प्रमुख रूप से कमलेश कठेरिया, उदयवीर दोहरे,रवींद्र गुप्ता, अक्षित पाठक, सुशील राजपूत, पुरुषोत्तम मिश्रा, अंकित ऋषिश्वर, बृजेश शर्मा, आशीष मोहन शर्मा, सतीश तिवारी, दीपक राजपूत, बृजेश दुबे, सहित सैकड़ों कार्यकर्ता एवं प्रमुख समाज सेवी मौजूद रहे। सुरक्षा की दृष्टि से थाना अध्यक्ष विपिन मलिक लाव लश्कर के साथ यात्रा में पैदल मार्च किया एवं यात्रा को सकुशल संपन्न कराया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *