जायंट्स ग्रुप ऑफ नवोदिता की सदस्याओं ने किया पौधारोपण

 पौधारोपण करतीं जायंट्स ग्रुप ऑफ नवोदिता की सदस्याएं

करंट विज़न संवाददाता

यूनिट डायरेक्टर मैडम साधना शर्मा के सौजन्य से आज प्रेम नगर थियोसोफिकल स्कूल के सामने एक प्राचीन हनुमान मंदिर के प्रांगढ़ में नवोदिता ग्रुप की सदस्याओं ने पौधारोपण किया । वैसे तो मंदिर परिसर में वृक्ष लगे हुए थे लेकिन जो वृक्ष वहां नहीं थे उनकी कमी हम सदस्याओं ने मिलकर पूरी कर दी। हम लोगों ने बेल का पौधा, करी पत्ते का पौधे, आम के पौधे, शमी का पौधा, शीशम के पौधे, गुड़हल और कुछ-कुछ फूलों के पौधे भी लगाए। यह कार्य हम लोगों ने पर्यावरण संरक्षण तथा चारों तरफ हरियाली का वातावरण मंदिर परिसर में होना चाहिए इस उद्देश्य से किया और वहां रहने वाले लोग समय-समय से पानी भी देते रहेंगे इसको विचार करके हम लोगों ने वृक्षारोपण किया ।इस अवसर पर मैडम साधना शर्मा ने वृक्षों के लगाने से क्या फायदे हैं वृक्ष कब लगाना चाहिए ? वृक्ष क्यों लगाना चाहिए ? उस पर अपने विचार व्यक्त किये । उस समय वहां पर कोऑर्डिनेटर आशा अवस्थी, यूनिट डायरेक्टर साधना मैडम, स्पंदन ग्रुप की अध्यक्षा अनीता यादव, मैडम वीना शर्मा , सुनीता बाथम, काजल की बेटी , मंदिर की मालकिन तथा उनकी बेटी उपस्थित थी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *